रतलाम

कोटा और रतलाम के बीच होगा संचालन, २० नवंबर से होगा लागू

अब फुलेरा नहीं जाएगी पैसेंजर, सुधरेगा समय

1 minute read
Nov 19, 2017
patrika

रतलाम. रेलवे वे यात्रियों विशेषकर कोटा में पढऩे वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए कोटा-रतलाम-कोटा के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। असल में इस समय-रतलाम-कोटा-जयपुर-फुलेरा के मध्य प्रतिदिन ट्रेन चलती है, लेकिन फुलेरा से देरी स ेआने की वजह से इसका ला ा यात्रियों को नहीं मिल पाता था। रेलवे ने बड़ा निर्णय लेते हुए इस ट्रेन को अब सिर्फ कोटा-रतलाम-कोटा के मध्य चलाने का निर्णय लिया है। ये निर्णय २० नवंबर से अमल में आ जाएगा।

चलाने का निर्णय ले लिया

मंडल में इस समय ट्रेन नंबर ५९८०१-५९८०२ रतलाम-कोटा-रतलाम के बीच चलती है। ये ट्रेन शाम को करीब ७ बजे कोटा पहुंचती थी व रात ११.५५ बजे कोटा से जयपुर-फुलेरा के बीच चलती थी। इससे वापसी के समय सुबह करीब ६ बजे ये कोटा से चलती थी। अनेक बार फुलेरा से देरी से चलने के कारण इस ट्रेन को समय पर रेलवे कोटा नहीं पहुंचा पाता था। इससे कोटा से आने वाले यात्रियो की ाीड़ सुबह ७.४५ बजे चलने वाली देहरादुन-बांद्रा ट्रेन में उमड़ती थी। इससे यात्रियों को पर्याप्त जगह ही नहीं मिल पाती थी। अब रेलवे ने इस ट्रेन को रतलाम-कोटा-रतलाम के बीच चलाने का निर्णय ले लिया है।

इस तरह होगा बड़ा परिवर्तन
अब रेलवे २० नवंबर से रतलाम से कोटा व २१ नवंबर से कोटा से रतलाम के बीच ट्रेन नंबर ५९८०१-५९८०२ को नियमित रुप से चलाएगा। इसके अलावा कोटा-जयपुर-कोटा के बीच अलग से एक ट्रेन चलेगी, जिससे यात्रियों को सुबह ावानीमंडी, रामगंजमंडी, शामगढ़, सुआंसरा, महिदपुर रोड, नागदा, ााचरोद आदि स्थान के लिए सीधे समय पर चलने वाली ट्रेन उपलब्ध होगी।

नियमित ला ा मिलेगा


& ट्रेन को अब रतलाम-कोटा-रतलाम के मध्य चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व में ये रतलाम से फुलेरा तक चलती थी। इससे स ाी को ला ा होगा। जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल

Published on:
19 Nov 2017 06:09 pm