18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले प्रेमिका के किए टूकडे़, फिर खुद किया ये काम

रतलाम में सनसनीखेज हत्या के बाद खुद झूल गया

2 min read
Google source verification
nurder

रतलाम। जब साथ रह नहीं सकते तो साथ मर तो सकते है। ये उसने अपने दिमाग में सोच लिया था। असल में वे दोनों पड़ोसी थे, आंखे चार हुई तो मुलाकात का दौर चला। इसके बाद अक्सर मिलना जुलना होने लगा। एक दूसरे के करीब आए तो ये समझ याद आया की वे कभी एक नहीं हो सकते, क्योकि दोनों विवाहीत है। इसके बाद पे्रमी ने जो किया वो हैरान कर देने वाला था। पहले उसने प्रेमिका का गला रेत डाला, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। मामला रतलाम जिले के जावरा के करीब पिपलौदा तहसील का है।

थाना प्रभारी आरसी भाटी ने बताया की सुबह सूचना मिली की पेड़ पर एक लाश लटकी हुई है। इसके अलावा थोड़ी दूर पर ही एक महिला का खुन से सना हुआ शव पड़ा हुआ है। इसके बाद थाना प्रभारी भाटी दलबल के साथ घटनास्थल ग्राम नवलख्खा पहुंचे। यहां जब उन्होने नजारा देखा तो वे भी हैरान रह गए। पे्रम में हत्या व आत्महत्या तो काफी देखी थी, लेकिन इस तरह भी कोई कर सकता है, वे ये देखकर भोचक्के रह गए।

पहले किया पीछे से हमला

थाना प्रभारी ने बताया की सुबह करीब ६ बजे मंजू सुविधाघर जाने के लिए निकली। अंधेरा व कोई नहीं होने का लाभ पड़ोसी भंवर ने उठाया। उसने पीछे से जाकर धारिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले को मंजू सहन नहीं कर पाई। इसके बाद वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी भंवर के द्वारा हमले करना जारी रहा। उसने तब तक धारिया से हमला किया, जब तक उसको ये भरोसा नहीं हुआ की मंजू के प्राण निकल गए है।

वही छोड़ा धारिया

इसके बाद धारिया को उसने वही पर छोड़ा व थोड़ा आगे गया। इसके बाद वह पास में लगे हुए बबुल के पेड़ तक गया व स्वयं के मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को भंवर की जेब से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच फिलहाल कर रही है। दोनों मृतक के शव रतलाम जिला अस्पताल में पहुंचा दिए गए है। हालाकि यहां पर एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी पहुंचे व उन्होने भी बारीकी से छानबीन की है।

पड़ोसी थे, कब प्यार हुआ किसी को नहीं पता

पुलिस को पुछताछ में ये तो पता चला है कि दोनों पड़ोसी थे व प्यार में थे, लेकिन ये हुआ कब इसकी जानकारी गांव में किसी को नहीं है। पुलिस के अनुसार मृतक भंवर की पत्नी व मंजू का पति भी साथ-साथ काम के लिए गए हुए है। उनको घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है।