
रतलाम। वह बाइक पर निकला तो ससुराल जाने को था। करीब ४५ किमी की यात्रा तक उसकी बाइक पर ससुराल में देने के लिए झोले में रखे करीब ८ लाख रुपए सुरक्षित थे। फिर रास्ते में युवक ने सोचा की पहले सुविधाघर का उपयोग कर लिया जाए, बस ये गलती युवक कर बैठा। दो बाइक सवार आए व युवक के बैग को ले उडे़। पुलिस सूचना मिलने के बाद पहुंची व मामले की जांच में लग गई है। दो दिन में शहर में ये दूसरी बड़ी अपराध की घटना है।
पुलिस के अनुसार बाजना निवासी सुरेंद्रङ्क्षसह देवड़ा ने बताया की वह सोयाबीन की बिक्री करके ससुराल प्रितमनगर देने के लिए ८ लाख रुपए लेकर सुबह घर से निकला था। बाजना से रतलाम तक उसकी बाइक पर झोले में ८ लाख रुपए थे। रास्ते में ऊंकाला क्षेत्र के करीब उसको बाथरुम जाने का मन हुआ तो वह एक कच्चे नाले के करीब बाइक रोककर बाथरुम करने गया।
पलभर में गायब हो गए रुपए
कच्चे नाले की तरफ वह उतर कर बाथरुम कर रहा था की इतने में पीछे से दो युवक आए व उसके झोले को ले उडे़। वह चिल्लाता इसके पूर्व तो युवक बाइक से तेज रफ्तार कर भाग गए। बाद में युवक ने दो बत्ती पुलिस थाने में व डायल १०० को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, रुपए लेकर अज्ञात युवक काफी दूर फरार हो गए थे। सूचना के बाद पलिस पहुंची व सुरेंद्रसिंह से मामले की पुछताछ कर रही है।
एक दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी
शहर में शुक्रवार को यातायात पुलिस थाने के सामने माबाल शॉप से अज्ञात चोर करीब १०० से अधिक एंड्राइड व अन्य प्रकार के मोाबाइल चोरी कर ले गए थे। पुलिस का डॉग इस मामले में घुम फिरकर फिर दुकान के बाहर आकर खड़ा हो गया था। अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली ही है। यहां तक की सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को सहयोग वाले सुराग अब तक नहीं मिले है। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व महू रोड पर हुई दो से तीन दुकानों में चोरी के मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है। इन सब के बीच अब करीब ८ लाख रुपए के झोले के ले जाने के बाद पुलिस के काम करने के तरीेके पर ही सवाल खडे़ होने लगे है।
जांच के बाद निर्णय
मामले में जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल युवक से जानकारी ली जा रही है।
- अजय सारवान, थाना प्रभारी, स्टेशन रोड पुलिस
Published on:
18 Nov 2017 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
