रतलाम

देश के इस शहर में क्यों किया बगैर हाथ के रावण का दहन…पढ़े पूरी खबर

देश के इस शहर में क्यों किया बगैर हाथ के रावण का दहन...पढ़े पूरी खबर
2 min read
patrika
देश के इस शहर में क्यों किया बगैर हाथ के रावण का दहन...पढ़े पूरी खबर

रतलाम। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व शहर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की रात जनता से खचाखच भरे नेहरु स्टेडियम में 51 फीट दशानन का दंभ 1 मिनट 13 सेकंड में जलकर चूर हो गया, हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल रावण कुछ सेकंड अधिक जलने का आनंद उठाया और जयश्री राम जयश्री राम के जयघोष भी लगाए, लेकिन इस दौरान नगर निगम द्वारा नेहरू स्टेडियम में दहन के लिए बनाया गया 51 फीट का पुतला उस समय चर्चा का विषय बन गया जब, नागरिकों ने गोर से पुतले को देखा तो हाथ छोटे और दोनों पंजे गायब थे और उसी पुतले का दहन कर दिया। यहां मौजूूद लोगों में जन चर्चा का विषय बन गया कि आखिर पुतले के पंजे क्यों नहीं बनाए गए। ढाल कहां थी पता नहीं चला। यहां तक की लंका भी 51 फीट नहीं लगी। बांसवाड़ा से आए पुतला बनाने वाले कलाकारों ने निर्माण के समय बताया था कि पुतला 30 मिनट तक जलेगा और इस मध्य 10-15 मिनट आतिशबाजी भी होना थी।

दशानन 1 मिनट 13 सेकंड में जलकर स्वाह
इसके पूर्व नगर निगम तिराहे से श्रीरामजी, लक्ष्मण और हनुमानजी की सवारी आगे आगे और पीछे सेठों में सेठ सांवरिया सेठ, कृष्ण लीला की झांकी के साथ शाम 5 बजकर 52 मिनट पर रवाना हुए। शहर भ्रमण करते हुए रात 9.29 बजे नेहरू स्टेडियम स्थित दहन स्थल पर गांजे बाजे का साथ सवारी पहुंची, जहां पर कलेक्टर रूचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी ने अगवानी की। हनुमानजी ने 9.34 बजे गदा से रावण के पुतले पर प्रहार किया इसके बाद 9.36 बजे लंका दहन की, एक तरफ लंका दहन नहीं होने पर निर्माणकर्ता कारीगरों ने लंका जलाने में मदद की। इसके बाद 9.39 मिनट पर रावण के पुतले को श्रीराम ने आग लगाते ही जोरदार आतिशबाजी के साथ दशानन 1 मिनट 13 सेकंड में जलकर स्वाह हो गया। इसके बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रबुद्धजनों ने मौके पर दशहरा दहन की शुभकामनाएं दी।

मतदाताओं के किया जागरूक
खचाखच भरे परिसर में दहन के पूर्व आतिशबाजी के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा दो एलईडी और ईवीएम व वीवीपेट के माध्यम से आने जाने वाले लोगों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया और मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए गीत भी बजाए।

गांधी नगर में भी रावण दहन
गांधीनगर भगवा राज मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार की रात बुराई का अंत किया। रावण दहन के समय राहुल कल्याणे, देवराज, प्रिंस सोलंकी, रोहन गोसर, कशिश डागर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Published on:
20 Oct 2018 01:20 pm