
रतलाम. नगर निगम में इंजीनियरों की संख्या बढ़ाने के लिए 4 सहायक और 12 उपयंत्रियों की नियुक्ति करने की तैयारी नगर निगम ने की है। इसका प्रस्ताव एमआइसी में पारित करके नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को भेजा जा रहा है।
यह निर्णय महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एमआइसी की बैठक में किया गया। बैठक में जुलवानिया ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र पर लीगेसी वेस्ट उपचार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू करने, सहायक यंत्री व उपयंत्री की भर्ती पीईबी से कराने, डिजिटल डाक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। जुलवानिया ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र पर लीगेसी वेस्ट का उपचार बायोरेमिडेशन एवं बायोमाईनिंग पद्धति से करने के लिए उज्जैन संभाग के लिए स्वीकृत दर राशि 370 रुपए प्रति मीट्रिक टन पर करने की वित्तीय स्वीकृति महापौर परिषद ने दी।
ये भी निर्णय हुए
भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 नगरीय क्षेत्र रतलाम में लागू किये जाने की अनुशंसा महापौर परिषद की बैठक में की गई जिसके तहत स्त्रोत पर कचरे का पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण, ठोस अपशिष्ट जनक, उपयोगकर्ता शुल्क एवं दंडात्मक कार्रवाई पुराने कचरे का निस्तारण, अवसंरचनावं डिजिटल निगरानी, जन-जागरूकता आदि कार्य किये जाना है।
पर्यावरणीय सुरक्षा वं मानव स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से जुलवानिया ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र पर लीगेसी वेस्ट का उपचार बायोरेमिडेशन एवं बायोमाईनिंग पद्धति से किये जाने हेतु उज्जैन संभाग के लिए स्वीकृत दर राशि रूपये 370 प्रति मीट्रिक टन पर किये जाने हेतु वित्तीय स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में माणक चौक स्थित सब्जी मण्डी के स्थान पर सर्वसुविधायुक्त व्यावसायिक केन्द्र (शॉपिंग मॉल) निर्माण मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना मोनिट ए प्लस योजनान्तर्गत तकनीकी, प्रशासकीय एवं निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु आयुक्त संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल को पत्र प्रेषित करने की महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान की।
नगर निगम में 4 सहायक यंत्री व 12 उपयंत्री की नियुक्तीपीईबी के माध्यम से कराये जाने के प्रस्ताव के साथ ही नगर निगम के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं में कार्यालयीन नस्तियां, विकास शाखा पत्राचार, सेवा अभिलेख, संपत्तिकर एवं जलकर संबंधी अभिलेख, निर्माण कार्यो की नस्तियां, निविदा अभिलेख, परिषद एवं समितियों की कार्यवाही, न्यायालयीन प्रकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का डिजिटलीकरण हेतु डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (डीएमएस) सॉफ्टवेयर तैयार किये जाने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 4 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक के में दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाये गये 108 हितग्राहियों की अंतिम सूची को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा कायाकल्प 2.0 योजनान्तर्गत वार्ड क्रमांक 41 घांस बाजार से शिक्षा विभाग तक सीसी सड़क, पेवर ब्लॉक, आर.सी.सी.पाईप स्थापना कार्य की विस्तत कार्य योजना नवीन मास्टर प्लान अनुसार तैयार किये जाने हेतु निगम में नियुक्त कंसलटेंट इंदौर से स्वीकृत दर कार्य योजना तैयार कराये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
- वार्ड क्रमांक 49 काशीनाथ का नोहरा सब्जी मंडी में आवष्यक निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 1 से 25 व 26 से 49 में डामर पेंचवर्क कार्य के लिए अल्प निविदा आमंत्रित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू डाबी, सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त सचिन सिटोले, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहुल जाखड़, सहायक यंत्री नीलेश पंचोली, अनवर कुरैशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, अनिल माली, सिटी मैनेजर नेहा कुवाल आदि उपस्थित थे।