रतलाम

वीडियो में देखें, सावन माह में मध्यप्रदेश में अनोखी घटना, चूहे की गर्दन पर उग गया ये पौधा

वीडियो में देखें, सावन माह में मध्यप्रदेश में अनोखी घटना, चूहे की गर्दन पर उग गया ये पौधा
2 min read
Aug 10, 2018
Madhya Pradesh Hindi News
ratlam news

रतलाम। भारत चमत्कारों का देश है। अक्सर इस प्रकार की घटनाएं होती है कि जनसामान्य को इन पर भरोसा करने में कुछ समय लगता है। मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा है। राज्य के मालवा क्षेत्र के रतलाम जिले में हुई एक अनोखी घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं, जिस किसी ने इसको देखा, वो हैरान है। कई लोग तो मोबाइल में इस दृश्य का वीडियो बनाने के लिए पहुंच चूके है। आप भी इस अनोखी घटना को हमारे साथ नीचे पढे़ं।

ये है पूरा मामला

मालवा में नमकीन के मामले में प्रसिद्ध जिला है रतलाम। बस ये अनोखा कार्य यही हुआ है। सावन माह में हुए इस कार्य की वजह से सैकड़ों लोग अब तक इसको देखने जा चूके है। असल में रतलाम जिला मुख्यालय के मलवासा के करीब नायन गांव में एक चूहे की गर्दन पर पर उपज उग गई है। ये उपज सोयाबीन के पौधे की है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब कृषक सोयाबीन को कीट से बचाने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए तो उन्होने ये नजारा देखा। पास जाकर देखा तो पाया कि चूहा हिल तो रहा है, लेकिन चाहते हुए भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसकी वजह भी अजीब है।

ये हो गया चूहे की गर्दन पर

असल में चूहे की गर्दन पर सोयाबीन की उपज उग गई है। इस खेत के मालिक दातारसिंह ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने चूहे की पूंछ को पकड़कर हिलाने का प्रयास किया तो वह हिल नहीं पा रहा था। इसकी वजह पौधे की जड़ चूहे की गर्दन के आरपार होकर खेत की मिट्टी में अंदर तक पहुंच गई है। अब कृषक मिट्टी को खोदकर चूहे को अपने घर लेकर आ गए है। इस समय ये उपज ४० दिन की हो गई है। चूहे की गर्दन पर उगी सोयाबीन भी इतने ही दिन की है। चूहा फिलहाल स्वस्थ बताया जा रहा है। कृषक चूहे को अन्न पानी आदि अपने घर पर ही दे रहे है।

Published on:
10 Aug 2018 01:09 pm