रतलाम

एमपी के ’10 गांव’ के नक्शे गड़बड़ ! सीमा में आ रहा बड़ा अंतर

MP News: जनगणना कार्य के पहले की जारी तैयारी में तहसील के गांवों के नक्शों में अंतर आ रहा है.....

2 min read
Mar 23, 2026
MP Maps (Photo Source - Patrika)

MP News: देश के साथ रतलाम में भी जनगणना का पहला चरण मई माह में शुरू होगा। इसकी प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है। शुरू की गई प्रारंभिक तैयारी ने ही नगर निगम और प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। असल में 2015 -16 में गांवों का सैटेलाइज मैपिंग कर नक्शों का डिजिटलाइजेशन किया था, जो पूरी तरह से सही नहीं निकला है।

हालात यह है कि कई हल्कों के पुराने नक्शे और सैटेलाइज्ड नक्शे में ही बहुत अंतर है। अब परेशानी यह है कि शहर के 49 वार्ड में से 9 वार्ड में 10 ऐसे गांव शामिल है, जहां के नक्शे जनगणना कार्य की तैयारी को प्रभावित कर रहे है।

ये भी पढ़ें

‘वायरल फीवर’ का खतरा बढ़ा ! रोज अस्पताल पहुंच रहे 450 मरीज, ऐसे करें बचाव

नियुक्त होंगे 340 पर्यवेक्षक

जनगणना कार्य का पहला चरण मई में शुरू होगा। 1 से 31 मई तक चलने वाले कार्य के दौरान जिले में लगभग 2100 प्रगणक और 340 के पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। प्रगणक दिए गए ब्लॉक के सभी मकानों की गणना करेंगे। इसमें लोगों से 37 तरह के प्रश्न पूछकर जानकारी इक्ट्ठा करेंगे। दूसरा चरण का कार्य 2027 में आबादी की गणना के साथ शुरू होगा। इसमें 1 से 28 फरवरी तक जिले में आबादी की गणना होगी। प्रगणक एक-एक घर जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या पता करने के साथ अन्य जानकारियां लेंगे। दोनों काम में प्रगणकों को सीधे इंट्री करना होगी।

हो रहा मिलान

जनगणना कार्य के पहले की जारी तैयारी में तहसील के गांवों के नक्शों में अंतर आ रहा है। असल में गुम हुए गांव की तलाशी के लिए शासन ने 2015 -16 में सैटेलाइज मैपिंग कर नक्शों का डिजिटलाइजेशन किया था। बताया जा रहा है, जिले में यह पूरी तरह सही नहीं है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कई गांव में हल्कों के पुराने नक्शे और सैटेलाइज्ड नक्शे में ही बहुत अंतर सामने आया है।

सर्वे में भी आती है परेशानी

वरिष्ट पटवारी ध्रुवलाल निनामा के अनुसार पटवारी का अधिकतर कार्य शासन के दिए एप से होता है। अब भूमि के लिए एप से नपती करने में पटवारियों परेशानी आ रही है क्योंकि एप से नपती पॉइंट 15 से 80 फीट तक दूर बता रहा है। निगम के वार्डों के नक्शे नोटिफाइड हैं। 2014 में वाडों का परिसीमन हुआ था। यह समस्या फसल नुकसानी के सर्वे के दौरान भी सामने आई थी।

नक्शे नहीं मिल रहे

थोड़े दिन पहले जनगणना का कार्य शुरू किया था। वार्ड के मकानों पर नंबरिंग हो की इसके बाद काम रोक दिया। इसकी वजह यह है नक्शे नहीं मिल रहे है। - पप्पू पुरोहित, पार्षद व एमआईसी सदस्य, वार्ड नंबर 9

अंतिम चरण का कार्य

नक्शा मिसमैच होने की जानकारी सामने आई थी। इसके लिए शहर और तहसील के नक्शे का मिलान किया है, जहां गड़बड़ी सामने आई, उसमें सुधार कार्य लगभग पूरा हो गया है। जो कमी है, उसको सही करने करने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जनगणना कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। - ऋषभ ठाकुर, रतलाम शहर तहसीलदार

ये भी पढ़ें

‘जनवरी’ जैसा ठंडा ‘मार्च’ ! 26 मार्च को आएगा नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’, पलटेगा मौसम

Updated on:
23 Mar 2026 02:38 pm
Published on:
23 Mar 2026 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर