रतलाम

सेंट्रलाइज ऑक्सीजन से अटका एसएनसीयू

मामला एमसीएच के एसएनसीयू का
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 5:30 PM IST
patrika

रतलाम। मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिटर (एमसीएच) तैयार होकर अब पूरी तरह संचालित होने लगा है। अब पूरा मेटरनिटी वार्ड ही आ चुका है और इसके साथ ही नवजात शिशु गहन चिकित्सा ईकाई (एसएनसीयू) को भी उसी समय लाया जाना था किंतु दो माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी एसएनसीयू चालू नहीं हो पाया है।
हालत यह है कि आक्सीजन सेंट्रलाइज व्यवस्था की जाना है। यह प्रक्रिया पूरी करने में अस्पताल प्रशासन को इतना समय लग गया है जिससे इस नए भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भोपालस्तर से टैंडर की प्रक्रिया की जाना है और स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी को यह पता नहीं है कि टैेंडर प्रक्रिया की गई है या नहीं। इससे आशंका बन गई है कि यह काम आगामी दो-चार माह में भी हो पाएगा या नहीं।

यह है नवजात की परेशानी
जिला अस्पताल में लैबर रूम से थोड़ी ही दूरी पर एक ही परिसर में एसएनसीयू बनाया हुआ था। अब जबकि मेटरनिटी और लैबर रूम एमसीएच में स्थानांतरित हो चुके हैं। ऐसे में एसएनसीयू भी यहां उसी समय लाया जाना था। तब ऐसा नहीं होने से अब समस्या खड़ी हो गई है। एमसीएच में प्रसूताओं को रखा जा रहा है और उनके नवजात जो जन्मते ही बीमारी से घिरे हैं उन्हें ले जाकर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखना पड़ रह है।
भोपाल से टेंडर होने की जानकारी मिली
एमसीएच में एसएनसीयू को चालू करने के पहले यहां सेंट्रलाइज आक्सीजन की व्यवस्था की जाना है। यह व्यवस्था नहीं होने से एसएनसीयू चालू नहीं किया जा सका है। पूर्व की तरह जिला अस्पताल में ही एसएनसीयू चल रहा है। एमसीएच में एसएनसीयू के लिए सेंट्रलाइज आक्सीजन की व्यवस्था के लिए भोपाल में टेंडर होने की बात इंजीनियर ने बताई है। इसमें क्या प्रगति है यह जानकारी नहीं मिल पाई है।
डॉ. आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल

Published on: