24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / वजन अंतर की शिकायत, नापतौल विभाग की कार्रवाई

वजन अंतर की शिकायत, नापतौल विभाग की कार्रवाई

दो व्यापारियों पर कार्रवाई, पंचनामा बनाकर लगाया का जुर्माना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 26 Apr 2018, 5:25 PM IST

patrika

रतलाम। कृषि उपज मंडी में छोटे-बड़े तौल कांटे में गत दिवस आए ७६ किलो के अंतर के बाद किसान और मंडी सचिव की शिकायत पर नापतौल विभाग ने बुधवार को मंडी के छोटे कांटों की जांच की। पांच छोटे तौलकांटों की जांच में तीन पर सही और दो कांटे नाहर ट्रेडिंग कम्पनी और कमलेश सुजानमल पर सील और सत्यापित नहीं होने अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया। जिसमें विधिक माप विज्ञान अधिनियम २००९ की धारा २४/३३ का उल्लंघन पाया गया। इसके अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति पर २५०० का अर्थदंड लगाया जाएगा। सूत्रों की माने तो मंडी में ३०-४० व्यापारियों के कांटें पर सील और सत्यापित नहीं है।
नाहर ट्रेडिंग कम्पनी के चल रहे कांटे पर जैसे ही वरिष्ठ नापतौल निरीक्षक नशीम खान व मंडी सहायक सचिव सत्यनारायण गोयल पहुंचे। जांच करने पर पाया कि कांटे में ना तो सील लगी है और ना ही सत्यापित है। तौल रोककर व्यापारी अखिलेश नाहर को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया और हम्माल को साईन करने से मना कर दिया और कहा कि चार से कांटा चल रहा है, अब तक कुछ हुआ। हम्माल कहने लगा साहब हम ही दे देते हैं कितने रुपए लगेंगे। सेठ से बाद में लेंगे। अधिकारी ने कांटा जब्त करने अपराध पंजीबद्ध की कार्यवाही शुरू की, तब दोबारा फोन लगाने पर कपील नामक युवक को भेजा, उसने भी जांच अधिकारी के कहे अनुसार हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। कुछ देर बात व्यापारी आया और उसने कहा कि कभी से ऐसा ही चला रहे हैं कांटा। जबरन केश बनाएंगे और हमें जबरन आना जाना पड़ेगा। जांच अधिकारी ने कहा कि हम तो जिला प्रशासन के पास गई शिकायत के बाद यहां जांच करने आए है। सहायक सचिव ने कहा कि बड़े कांटे पर ७६ किलो अधिक बता रहा है, तो व्यापारी ने कहा कि जांच कराओ। छोटे कांटे से कोई लेना देना नहीं है।

फटकार के बाद साइन
जांच अधिकारी ने कहा कि साईन करो, अन्यथा मुझे यह कांटा जब्ती में लेना पड़ेगा। इसके बाद व्यापारी ने पंचनामे पर हस्ताक्षर कर कांटा असलम खान की सुपुर्दगी में दिया। व्यापारी ने कहा कि गोयल साहब को फुर्सुत मिली तो मेरे कांटे पर लेकर आए, सहायक सचिव ने कहा कि स्पष्ट कहो मेरा किसी से कोई लेना देना नहीं है। हमने सय्यद का कांटा चेक किया, बाद यहां आए हंै। जांच अधिकारी ने जब व्यापारी को फटकार लगाते हुए कहा कि इस कांटे पर सील और सत्यापित नहीं है, इसके केश बनेगा और पेनेल्टी लगेगी।

नियमानुसार सील और सत्यापित कांटे करवाना चाहिए। अवनी ट्रेडिंग, सम्यक ट्रेडर्स, सनराईज ट्रेडर्स के कांटों की जांच की गई जिन्हे सही पाया गया। नाहर ट्रेडिंग एवं कमलेश सुजानमल के कांटों में सील और सत्यापित नहीं होने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जुर्माना लगाया।
नशीम खान, वरिष्ठ निरीक्षक नातपौल विभाग, रतलाम