24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / तालाब में 18070 हैक्टेयर भूमि डूब में, 160 में होगी सिंचाई

तालाब में 18070 हैक्टेयर भूमि डूब में, 160 में होगी सिंचाई

- ग्राम मौलावा व नायन के बीच स्थानीय नाले पर तालाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Akram Khan

•

Updated: 26 Apr 2018, 5:21 PM IST

patrika

रावटी। रावटी के समीप ग्राम मौलावा व नायन के बीच स्थानीय नाले पर जल संसाधन विभाग के माध्यम से करीब पौने चार करोड़ की लागत से बनने वाले तालाब का भूमि पूजन मध्यप्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष (रतलाम नगर विधायक) चेतन्य काश्यप एवं क्षेत्रीय विधायक संगीता चारेल व्दारा भूमिपूजन किया गया। इस तालाब का जलग्रहण क्षेत्रफल 4.25 वर्ग किलोमीटर होगा। तालाब से 160 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

तालाब में 18,070 हैक्टेयर भूमि डूब में आएगी जिसके मुआवजे की मांग मोतीलाल निनामा व्दारा शासन से की गई। इस पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि तालाब से नायन एवं मौलावा ग्राम के मजरे लाभान्वित होंगे। विधायक संगीता चारेल ने कहा कि तालाब से भूजल स्तर बढ़ जाएगा। इससे कुएं व ट्यूबवेल में पानी जल्दी समाप्त नहीं होगा। इस तालाब से क्षेत्र के किसानों की माली हालत सुधर जाएगी। मध्यप्रदेश शासन गरीब किसान के विकास के लिए दिन रात योजनाएं लागू कर रहा है। काश्यप ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। सैलाना विधानसभा में कई बड़ी बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिली है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है। प्रदेश एवं देश की गरीब जनता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि हमारे घर गैस कनेक्शन होगा, इस सपने को नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा किया है आज हमारी बहनें धुएं से मुक्त हो गई है। हर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पक्के मकान बनवाए जा रहे हैं ताकि गरीब जनता चैन की नींद सो सके।

64 साइकिलों का वितरण किया

ग्राम उमर में अतिथियों व्दारा छात्र छात्राओं को 64 साइकिलों का वितरण किया गया। स्वागत संस्था के प्रधानाध्यापक कांतिलाल जोकचन्द ने किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, सैलाना कृषि उपजमंडी अध्यक्ष डॉ. विजय चारेल, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश सिंगाड़, मंडल अध्यक्ष हरीश ठक्कर, राजु चारेल जनपद सदस्य रंगजी झोडिय़ा जनपद सदस्य गोपाल प्रजापत, प्रहलाद प्रजापत पुलिस थाना रावटी के ए एस आई यादव, जल संसाधन विभाग के एसडीएम बीएस अवास्या, पीरुलाल बोरिया सब इंजीनियर, पंडित नवीन ठाकुर, विष्णु भूरिया, बसंतीबाई भाभर व निर्माण एजेंसी के प्रजापत उपस्थित थे। संचालन हरीश ठक्कर ने किया। आभार एसडीएम अवास्या ने माना।