24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / 100 साल में 41 सीइओ बदले, नहीं बदले जनपद के हालात

100 साल में 41 सीइओ बदले, नहीं बदले जनपद के हालात

- जर्जर भवन की नहीं ले रहा कोई सुध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Akram Khan

•

Updated: 26 Apr 2018, 4:58 PM IST

patrika

सैलाना। एक ओर सरकार पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए कोठियां व अन्य साधन बढ़ा रही है। लेकिन पर्यटक स्थल के रूप में विकसित सैलाना नगर में पुराने भवनों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। हाल यह कि बीते 60 सालों में इस भवन में किसी प्रकार का मरम्मत कार्य नहीं कराया है। हम बात कर रहे हैं 100 साल पूर्व बने जनपद कार्यालय की। इस कार्यालय में बीते सालों में 41 सीईओ बदल चुके हैं लेकिन इस भवन के हालात बदतर हैं। यहां पर प्रति दिन 500 से अधिक नागरिक, सरपंच, सचिव तथा कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी आदि की आवाजाही लगी रहती हैं। जनपद पंचायत की इमारत पूरी तरह जर्जर अवस्था में परिवर्तन हो गई है। यहां की दीवरों पर रंगाई पुताई नही हुई है। न ही इसके आंगन में बसा बगीचे की कोई सुध ले रहा है।

जानकारों के अनुसार क्षेत्र की 47 पंचायतों पर अपना हक जमाने वाली जनपद पंचायत कि दशा खराब हो गई है। शौचालय का ही निर्माण किया गया, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। जनपद के परिसर में स्थित बगीचा पूरी तरह उजड़ सा गया। बगीचे में भीलों की खेङी के पूर्व सरपंच ने ट्यूबवेल लगवाया था, लेकिन वह भी पिछले कुछ वर्षो से खराब पड़ा है। इस भवन की दीवारों तथा छतों से बारिश के दिनों में पानी टपकता है। लगभग 10 कमरे और एक हाल के यही हाल हैं। सन 1971 में पहले सीईओ आरङी झाला थे। इस जनपद में अभी तक 41 सीईओ बदल चुके हैं। इस ओर आज तक किसी का भी ध्यान नहीं गया। जनपद पंचायत का स्थापना दिवस 24 जून 1971 को मनाया जाता है। बगीचा भी दरबारों के जमाने का है। जब इस संबंध में जनपद पंचायत के अध्यक्ष रूपजी भगोरा से फोन पर बात करना चाही तो उन्होंने मामले को अगले दिन जवाब देने का कहा है।

जनपद पंचायत में स्थित बगीचे का डेवलपमेंट, दीवारों एवं छतो की मरम्मत के लिए स्टीमेंट तैयार करवा दिया गया है। बगीचे में लगे ट्यूबवेल की मोटर को ठीक करवाने के पीएचई विभाग को कहा गया है। जल्द ही जनपद पंचायत पूरी तरह हरा-भरा एवं सुन्दर दिखाई देगा।
- वीके गुप्ता, सीईओ, जनपद पंचायत, सैलाना

पांच घंटे बिजली गुल

सैलाना। नगर में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से बुधवार को मेंटेनेंस किया। इसके चलते सुबह से लगाकर दोपहर तक बिजली गुल रही। बुधवार को मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 बजे से लगाकर दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। लगभग 5 घंटे तक विद्युत सप्लाय बाधित रहा। बिजली कंपनी के राजकुमार रजावत ने बताया कि 33 केवीए ग्रिड पर मेंटेनेंस के चलते यह कटौती की जा रही है। कटौती के पूर्व कार्य निपटाले इसलिए सूचना दी जाती है।
---