रतलाम

रतलाम रेल मंडल में ब्लॉक के कारण 12 ट्रेनें प्रभावित, यहां देखें सूची

mp news: रतलाम मंडल के मल्हारगढ़ यार्ड–मंदसौर यार्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।

2 min read
Feb 28, 2026
Ratlam railway division 12 trains affected due to block march 2026

mp news: होली के त्यौहार से ठीक पहले रेल यात्रियों के लिए एक जरुरी खबर है। मध्यप्रदेश के रतलाम रेल मंडल में ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें तत्काल प्रभाव से व कुछ ट्रेनें 2 मार्च से 11 मार्च तक के लिए प्रभावित रहेंगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मल्हारगढ़ यार्ड–मंदसौर यार्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ें

रिटायर्ड पुलिस अफसर की बेटी से मांगा 5 करोड़ रुपये दहेज

प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है

  1. 02 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन–चित्तौड़गढ़ पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
  2. 02 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
  3. तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59836 उदयपुर सिटी मंदसौर पैसेंजर नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी।
  4. तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59834 मंदसौर–कोटा पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।
  5. तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक को कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59833 कोटा-मंदसौर पैसेंजर नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी।
  6. तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर–उदयपुर सिटी पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।
  7. तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19816 कोटा मंदसौर एक्‍सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी।
  8. तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर–कोटा एक्‍सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।
  9. 07 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज–रतलाम एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ - रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
  10. 08 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा रतलाम - चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
  11. 02 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़ रतलाम डेमू मार्ग में 50 मिनिट रेगुलेट होगी।
  12. 08 मार्च 2026 की हिसार से चलने वाली गाड़ी संख्या 07706 हिसार काकिनाडा टाउन स्‍पेशल मार्ग में 02 घंटे 15 मिनट रेगुलेट होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें।

ये भी पढ़ें

एमपी में बजरंग दल संयोजक पर हमला, मारपीट

Published on:
28 Feb 2026 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर