रतलाम

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश के इस पुलिस थाने का टारगेट पूरा हो गया, अब कायमी अगले वर्ष

ये कैसी पुलिस, थाने से लौटा रही परेशान आवेदक को, अपराध दर्ज कराने आने वालों को कह रही अगले वर्ष आना
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 4:09 PM IST
latest hindi news

रतलाम। आपको लगता है कि आमजन ही कैलेंडर के हिसाब से अपना जीवन तय करता है तो आप गलत है। मध्यप्रदेश में एक पुलिस थाना एेसा भी है, जहां परेशान व्यक्तियों को ये कहकर लौटाया जा रहा है की उनके पुलिस थाने का टारगेट पूरा हो गया है। इसलिए अब नई कायमी जनवरी माह में होगी। एेसे में जिनके यहां अपराध हुआ, वे एक-एक दिन गिनकर कैलेंडर की तारीख को देख रहे है।

मध्यप्रदेश के रतलाम जीआरपी की माने तो उनका कायमी करने का टारगेट होता है। टारगेट पूरा हो गया है, इसलिए कायमी नहीं की जाएगी। इसके चलते इस माह में हुई चार बाइक की चोरी में से एक में भी कायमी नहीं की गई है। अब थाना प्रभारी का कहना है कि उन्होंने ये नहीं कहा, बल्कि आवेदन विस्तार से मांगा था।

चोरों के होसले बुलंद


रेलवे स्टेशन पर पुलिस की गश्त नियमित नहीं होने का असर रेलकर्मियों व आमजन के वाहनों की चोरी के रुप में सामने आ रहा है। यहां पर कुछ दिन पूर्व पेट्रोल चोरी के मामले को पत्रिका ने बताया था। पुलिस की सुस्त प्रणाली के कारण अब चोरों के होसले इतने बुलंद हो गए है कि वे दुपहियां वाहन तक ले जाने लगे है। एेसे में जब यात्री या रेलकर्मी जीआरपी के पास जाते है तो उनको कायमी कर अपराधी की तलाश के बजाए टका सा जवाब दे दिया जा रहा है। यहां तक की अब तो टारगेट पूरा होने की बात कहकर अपराध पंजीबध के लिए जनवरी में आने को कहा जा रहा है।

ये है एक बड़ा कारण की बात

असल में प्लेटफॉर्म नंबर ७ पर ट्रेनों की आवाजाही न के बराबर हो गई है। एेसे में यहां आरपीएफ से लेकर जीआरपी रहती तो है, लेकिन पार्र्किंग क्ष्ेात्र में नहीं रहती। कभी-कभी आरपीएफ के जवान यहां पर भी आते है। इसी प्रकार चार नंबर प्लेटफॉर्म के मुख्यद्वार पर आरपीएफ सतत रहती है, लेकिन यहां भी जीआरपी सुस्त ही रहती है। ये सब तब जबकि जीआरपी थाना करीब ही है। अपराधी को देखने के बजाए यहां तो जवान वाहनों के चालान बनाकर उगाही में दिनभर व्यस्त देखे जा सकते है। एेसे में अंतत: परेशानी यात्रियों से लेकर रेलकर्मियों के वाहनल या उनमे से पेट्रोल चोरी के रुप में हो रही है।

अब आंदोलन की बात

मामले में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ प्रवक्ता दीपक भारद्वाज के अनुसार अगर रेलकर्मियों के वाहन ही सुरक्षित नहीं है तो फिर इस मामले में आंदोलन किया जाएगा। भारद्वाज के अनुसार रेलकर्मी निश्चित होकर अपने वाहन को पार्र्किंग क्षेत्र में रखता है, इसके बाद भी अगर पेट्रोल या वाहन चोरी होना है तो फिर आंदोलन ही करना होगा।

इनके वाहन चोरी


सहायक इंजन चालक

संदीप शर्मा की बाइक।


इंजन चालक

लालूमानसिंह की बाइक

किसी ने गल्ती की होगी

इस प्रकार के जवाब कोई फरियादी को नहीं देता है। इसके बाद भी अगर किसी ने एेसा किया है तो ये गलत है। जानकारी लेकर एेसे कर्मचारी को समझाया जाएगा। अपराध के लिए कोई टारगेट नहीं होता, अपराध हुआ है तो पंजीबद्ध किया जाएगा।


अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी, जीआरपी

Published on: