10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: भाजपा ने अपने इस बड़े दिग्गज नेता को किया पार्टी से बाहर, किया था ये बड़ा खुलासा, यहां पढ़ें पूरी खबर

भाजपा के दिग्गज नेता को कर दिया बाहर...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 28 Dec 2017, 3:50 PM IST

bjp

bjp

जबलपुर। एक ओर जहां साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजापा पूरे जोर-शोर के साथ तैयारी में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अपने दिग्गज नेता को निलंबित कर दिया है। चुनाव से पहले ही पार्टी के अंदर कई दिनों से चल रही उठा-पटक के बीच अब राजनीति भी गरमा गई है। बताया जाता है कि इस दिग्गज नेता की लोगों में अच्छी पहचान है।

भाजपा ने अपने इस बड़े दिग्गज नेता को किया पार्टी से बाहर

अध्यक्ष प्यारे के विरुद्ध प्रेसवार्ता करने वाले भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेता सिराज खान को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सिराज अल्पसंख्यक मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष था। भाजपा के दिग्गज नेता सिराज खान ने प्यारे साहब के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिससे संगठन की छवि पर असर पड़ा।

अध्यक्ष प्यारे साहब ने भी दिया अपने पद से इस्तीफा

जानकारी के लिए बता दें कि बीते कई दिनों से भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष प्यारे साहब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अंजुमन स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के सड़क पर उतरने के बाद इस्तीफा दिया।

भाजपा नेता नहीं थे खुश

बताया जाता है कि आरोपों में घिरे अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष प्यारे साहब के कार्य से भाजपा अध्यक्ष खुश नहीं थे। बीते दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय में एक वायरल वीडियों व बोर्ड का विवाद पहुंच गया था। जिसके बाद से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच का फैसला लिया गया है।

सिराज को महंगी पड़ी ये धमकी

भाजपा में प्यारे साहब के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी छोड़ने की धमकी देने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सिराज मंसूरी को निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि उनको ये धमकी महंगी पड़ सकती है। अब अंजाम ये है कि संगठन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सिराज मंसूरी को नोटिस दिया है। उन्हें संगठन से निलंबित करने के साथ ही तीन दिन अंदर मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है। अब अघर सिराज संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो उनका प्राथमिक सदस्यता भी रद्द हो सकती है।

शिक्षकों ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि बोर्ड अध्यक्ष के परिजनों द्वारा शिक्षकों के साथ की गई कथित मारपीट की घटना के बाद अंजुमन स्कूलों के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की मांग की है। अंजुमन टीचर्स एसोसिएशन की हड़ताल में मढ़ाताल, गोहलपुर, आनंदनगर के स्कूलों से शिक्षक पहुंचे। इन्होंने मौजूदा ट्रस्ट को भंग करके प्रशासनिक अधिकारियों को रिसीवर नियुक्त करने की मांग की है।

किया था ये बड़ा खुलासा

भाजपा के दिग्गज नेता सिराज ने प्रेस वार्ता करके पार्टी को लेकर कई विवादित बयान दिए थे। साथ ही अन्य कई बड़े नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने बोर्ड के अंदर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा खुलासा किया था। माना जा रहा है जिसकी वजह से प्यारे साहब को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

वायरल हुई थी फोटो

अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सिराज मंसूरी पहले से ही विवादों में छाए रहे हैं। बताया जाता है कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में उनकी एक फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में सिराज एआईएमआईएम के अध्यक्ष आसदुद्दीन ओवैसी के साथ खड़े थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद से ही वे लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए थे।