10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 बच्चों की मां को रॉन्ग नंबर से हो गया इश्क, फिर रंगीन सपने दिखाकर आरोपी ने किया ये हाल

हनीट्रैप के जरिए पुलिस ने धरा: शादी के सपने दिखाकर फंसाया, दो माह तक पुलिस को चकमा देने वाला दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 28 Dec 2017, 3:24 PM IST

extramarital affairs latest news in hindi

extramarital affairs latest news in hindi

सतना। महिला के पास रॉन्ग नम्बर से आए एक फोन के चलते उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। शादीशुदा और तीन बच्चों की मां को दो बच्चों के बाप ने फोन पर रंगीन सपने दिखाकर अपने इश्क के जाल में एेसा फंसाया कि महिला घर-परिवार छोड़ आशिक के साथ नए सिरे से जिंदगी बसाने ग्वालियर भाग गई।

वहां एक हफ्ते बाद महिला के ऊपर चढ़ा इश्क का भूत उस वक्त काफूर हो गया जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का बाप है।

ग्वालियर से आरोपी गिरफ्तार

जब शादी की बात की तो आशिक ने इंकार कर दिया। सब कुछ गवां कर किसी तरह कथित आशिक के शिकंजे से छूटी महिला ने बाबूपुर चौकी में उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई। मामले में पुलिस दो माह बाद ग्वालियर से आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई।

जानकारी के अनुसार बाबूपुर चौकी क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने धीरेंद्र सिंह (40) पिता अमर सिंह बघेल निवासी बल्लरपुरा थाना अटेर जिला भिंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीडि़ता ने घटना की रिपोर्ट 30 अक्टूबर के दर्ज कराई थी।

महिला को लेने सतना आया था आरोपी
बाबूपुर पुलिस चौकी सूत्रों के अनुसार, महिला के घर से भागने व आरोपी के पकड़े जाने की पूरी कार्रवाई किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। घटना के एक माह पहले आरोपी धीरेंद्र का फोन गलती से महिला को लग गया। इसके बाद वह रोजाना कॉल करने लगा। महिला को शादी का झांसा देते हुए एक हसीन दुनिया में साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगा। जब महिला साथ चलने को तैयार हुई तो आरोपी खुद सतना आकर बस स्टैंड में रुक गया।

शादी का झांसा देकर बलात्कार

महिला जब अपने गांव से बस स्टैंड पहुंची तो दोनों बस के जरिए ग्वालियर चले गए। महिला की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शादी का झांसा देकर तीन-चार दिनों तक बलात्कार करता रहा। इधर, महिला के गायब होने से उसके घर में हड़कम्प मच गया। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। सूत्रों के अनुसार आरोपी के इरादे भांप महिला मौका पाते ही ग्वालियर से सतना भाग आई।