
रतलाम। शारदेय नवरात्रि में इस बार कई वर्षो बाद विशेष योग बन रहा है। इस योग में न्याय के देवता शनिदेव और मां दुर्गा की कृपा से राशियों की किस्मत चमक जाएगी। असल में कुछ दिन पूर्व ही लंबे समय से वक्री चल रहे शनि मार्गी हुए है। इनके अलावा शुक्र व गुुरु ग्रह अस्त होने वाले है। एेसे में आकाशगंगा में नवरात्रि के दौरान सबसे अधिक शनिदेव की चलेगी। ये बात रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे नक्षत्रलोक में भक्तों को नवरात्रि में शनिदेव व मां दुर्गा के बन रहे महायोग के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी जोशी ने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 25 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस समय सुबह 11 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र की राशि में कई वर्षो बाद नवरात्रि तिथि का आगमन हो रहा है। शुक्र सौभाग्य, सौदर्य, प्रेम, सुख का कारक है। एेसे में वो लोग जो वृष, तुला राशि के है, उनके लिए ये नवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके अलावा शुक्र का विशेष प्रेम शनि की राशि मकर व कुंभ से रहता है। इसलिए इन दोनों राशि वालों पर मां की विशेष कृपा होगी
इन राशि वालों को भी होगा लाभ
मेषराशी पर माँ दुर्गा और शनि देव की खास कृपा बनी रहेगी। जहां एक तरफ आपको धन की प्राप्ति होगी, वही दूसरी तरफ खुशियों का माहोल बना रहेगा। मेष राशि वालों के लिए ये नवरात्रि में मनचाही इच्छा भी पूरी होने वाली है। इतने सालो बाद काफी बड़ा महायोग बन रहा है। ऐसे में मेष राशि वालों को अपने जीवन में कई नए परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। मेष राशि पर माँ दुर्गा की कृपा हर बार की तरह बनी रहेगी।
इन राशि वालों को भी होगा लाभ
मिथुनराशि जातको पर माँ दुर्गा की कृपा बनी रहने वाली है। जिससे आपका मन खुब प्रसन्न रहेगा। इस नवरात्रि में मिथुन राशि वालों के जीवन में अचानक से खुशियां आयेगी। नौकरी पेशा वालो के लिए ये समय शुभ रहेगा और साथ ही साथ प्रमोशन भी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा धार्मिक काम में मन लगेगा।मिथुन राशि वालों को अपने जीवन साथी से बहुत ही प्यार मिलेगा। आपका दम्पत्य जीवन भी सुखमय होने वाला है। इसके साथ ही साथ आपको धन का लाभ भी मिलेगा। स्कूल व कॉलेज के विधार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा सिद्ध होगा। इस समय की गई तैयारी आपको आगे लाभकारी सिद्ध होगी।
इन राशि वालों को भी होगा लाभ
सिंहराशि वालों पर माता रानी और शनि देव की कृपा से भाग्य खुलने का समय आ गया है, क्योकि इस राशी के लोगो पर माँ दुर्गा और शनि देव की असीम कृपा इस नवरात्रि में होगी। इस राशि वालों को 15 अक्टूबर के बाद जब सूर्य का राशि परिवर्तन होगा तो एक साथ अनेक खुश खबरें मिलेगी। नवरात्रि में जहां एक और आपको सफलता मिलगी वही दुरी और आपको अपार धन मिलने के योग भी बन रहे है।
इन राशि वालों को भी होगा लाभ
मकरराशी के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशी के जातको में आय में बढा़ेतरी होने वाली है। इसके साथ ही साथ आपको सरकारी नौकरी मिलने के योग भी बन रहे है। व्यवसाय या कारोबार से जुडे़ लोगो को बड़ा लाभ होगा। किसी खास दोस्त या करीबी की सहायता से आपको सरकार से लाभ या सरकारी नौकरी मिलेगी।
इन राशि वालों को भी होगा लाभ
मीनराशी वालो के ऊपर मातारानी और शनि देव की विशेष कृपा इस नवरात्रि में रहने वाली है। इस राशी के लोगो को जीवन में लंबे समय से रुकी हुई सफलता मिलने वाली है। आपको अपने परिवार के किसी बडे़ लोगो का सहयोग भी मिल सकता है। अगर आप काफी दिनों से अपने कर में डूबे हुए है तो आपको कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और आपके दाम्पत्य जीवन में प्यार बढेगा। अगर विवाह नहीं हुआ है तो विवाह होने के योग बन रहे है।