विधानसभा चुनाव 2018 में जिले की पांचों सीट से भाजपा या कांगे्रस टिकट किसे देगी, ये सवाल का जवाब तो टिकट वितरण होने पर मिलेगा, लेकिन भाजपा में जिले की पांचों विधानसभा सीट पर गोपनीय सर्वे के लिए गुजरात के तीन जिले के 15 कार्यकर्ता आकर सर्वे कर रहे है। इनके अलावा निजी एेजेंसी भी सर्वे कार्य विभिन्न दलों के लिए कर रही है। पार्टी इस माह के पहले पखवाडे़ में तीन-तीन नाम के पैनल बनाकर भेजेगी। बता दे कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के समय सुरत जिले से कार्यकर्ता आए थे। टिकट का वितरण इन कार्यकर्ताओं द्वारा किए सर्वे के आधार पर ही हुआ था। इस बार फिर पार्टी ने गुजरात के तीन जिले जिनमे सुरत, राजकोट व बडा़ेदरा शामिल है, उनको सर्वे के लिए भेजा है।