1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि 2018: नवरात्रि में किया गया ये उपाय कभी नहीं जाता खाली, मिलता है अपार धन

नवरात्रि 2018: नवरात्रि में किया गया ये उपाय कभी नहीं जाता खाली, मिलता है अपार धन

2 min read
Google source verification
navratri 2018 ke asan upay hindi me

navratri 2018 ke asan upay hindi me

रतलाम। शारदेय नवरात्रि अब करीब आ रही है। हर कोई अपनी भक्ति व शक्ति के अनुसार मां की आराधना करेगा। नवरात्रि 2018 में अगर मां की भक्ति कुछ विशेष उपाय करके की जाए तो जीवन में धन की कमी कभी नहीं रहती। इतना ही नहीं, अपार धन मिलता है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे नवरात्रि में धन के लिए किए जाने वाले उपाय के बारे में बता रहे थे।

ज्योतिषी रावल ने कहा कि नवरात्रि में विशेष प्रकार की पूजन सिद्धि के लिए की जाती है। इन उपाय में अनेक प्रकार की पूजा के बारे में बताया गया है, लेकिन हर व्यक्ति इतनी व्यस्त जिंदगी में न तो नियम का पालन कर सकता है नहीं वो धन को पाने की लालसा को छोड़ सकता है। एेसे में ये जरूरी है कि कुछ आसान उपाय करके धन के लिए घर का रास्ता खोला जा सकता है।

ये तीन जगह जरूर जले दीपक

नवरात्रि में संध्या के समय तीन स्थान पर दीपक जरूरी जलाना चाहिए। इन स्थान पर दीपक जलाने से धन के जो रास्ते बंद रहते है, वो खुल जाते है। इनमे सबसे पहला स्थान घर का पूजा कक्ष, दूसरा स्थान पानी भरने की जगह व तीसरा स्थान घर के करीब का पीपल का वृक्ष होता है। पूजा घर में 24 घंटे में एक बार कम से कम दीपक जरूरी में लगना चाहिए। इसके अलावा जहां पर पीने का पानी रखा जाता है या जहां से पानी घर में नल से आता है, उस स्थान पर जरूर दीपक लगाना चाहिए। तीसरी जगह धन का पीपल से बड़ा व साफ कनेक्शन है। पीपल में भगवान विष्णु व लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। एेसे मेंनवरात्रि में पीपल में दीपक लगाने का मतलब सीधे महालक्ष्मी व भगवान विष्णु को प्रसन्न करना होता है।

ये पौधा लाता है घर में धन

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो तुलसी जी को मां के स्वरुप में मानकर एक पौधा नवरात्री में लाए। इस पौधे को गमले में नवरात्रि के पहले दिन लगाए। इसके बाद रविवार के दिन छोडक़र शेष दिन तुलसी जी में पानी डाले व शाम को दीपक लगाए। एेसा करने से भी घर में धन का संचय होना शुरू होता है। इसके अलावा धन के आने की जो रुकावट है, वो दूर होती है। तुलसी की सेवा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है।

पीली सरसों व काली उड़द चढ़ाए

अगर किसी ने आपके धन को बांध रखा है, किसी ने आपकी दुकान पर ग्राहक आने से रोक रखे है, तो नवरात्रि से बेहतर कोई समय उपाय के लिए नहीं होता है। नवरात्रि के नौ दिन संध्या के समय पीली सरसों व काली उड़द लेकर काली या दुर्गा माता के मंदिर में चढ़ाए। एेसा करते समय मां को ये जरूर बोले की आप क्या चाहते है।

कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें

नवरात्रि में नौ रात तक शक्ति अनुसार कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। एेसा करने से मां महालक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस पाठ के अलावा महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ भी किया जा सकता है। इन दो पाठ को जो व्यक्ति नौ रात तक दीपक लगाकर, प्रसाद चढ़ाकर करता है, उस व्यक्ति पर कभी धन की कमी नहीं आती।

नौ दिन तक करें ये उपाय

नवरात्रि के नौ दिन तक भगवान हनुमान जी के सीधे पेर के अंगूठे का सिंदूर लेकर घर के मुख्यद्वार पर लगाने से भी धन की कभी कमी नहीं होती। इतना ही नहीं, जो व्यक्ति ये सिंदूर घर के मुख्यद्वार पर लगाते हुए बजरंग बाण का पाठ करता है, उसके यहां पर महालक्ष्मी का स्थायीवास हो जाता है।