1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस नवरात्रि इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, कहीं आप भी तो नहीं हैं इसमें शामिल

पूजा अर्चना की दृष्टि से नवरात्रि का बहुत महत्व है

2 min read
Google source verification
Navratri

Navratri

वाराणसी. हिंदू धर्म में त्योहार और तिथियों का बहुत महत्व है। जिसमें नवरात्रि का महीना किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजा अर्चना की दृष्टि से नवरात्रि का बहुत महत्व है। इस साल की नवरात्रि बहुत ही खास होने वाली है। इतना ही नहीं ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि ऐसे है जिनकी इस नवरात्री किस्मत बदल जाएगी। वह राशि हैं मेष, वृषभ, तुला, मीन और मिथुन राशि। इस साल 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। शारदीय नवरात्रि के शुरुआत के बाद से लेकर 9 दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा की जाएगी।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्र से पहले इन राशि के जातकों के भविष्य में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है। इनसे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा और यह अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे।


मेष- इस राशि के जातक को इस नवरात्रि भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। वहीं आर्थिक लाभ भी होगा। परिवार में अगर तनावपूर्ण स्थिति है तो उसमें भी सुधार आने के आसार हैं।

वृषभ- इस राशि के जातक की प्रसन्नता हर जगह की जाएगी। वहीं पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन लाभ का योग है।

तुला- इस राशि के जातक को इस नवरात्रि बहुत सारा धन मिलने वाला है। इनकी किस्मत चमकने वाली है। व्यापार में दोगुना लाभ होगा। अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर दें लाभ होगा।


मीन-इस राशि के जातक के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर सम्बन्ध रहेगा। अगर आप किसी नए काम को करने की सोच रहे हैं तो नवरात्रि में ही शुरू कर दें लाभ होगा।


मिथुन- यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय एक शुभ संकेत दे रहा। नवरात्रि से आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे।