रतलाम

नवरात्रि 2019 के दौरान करें इन देवी के मंत्रों का जाप

Navratri Me Mantra Jaap Ka Labh : नवरात्रि 2019 का त्यौहार अब करीब है। प्यार से लेकर धन की समस्या बस नौ रात किए जाने मंत्र जप से दूर हो सकती है। जरुरत है सच्ची आस्था के साथ इन मंत्र के जप को सही विधि से करने की। देवी के मंत्र से संसार में हर जगह सफलता मिलती है।

4 min read
Sep 22, 2019
Navratri Me Mantra Jup Ka Labh
Navratri Me Mantra Jup Ka Labh

रतलाम। Navratri Me Mantra Jup Ka Labh : नवरात्रि 2019 का त्यौहार अब करीब है। प्यार से लेकर धन की समस्या बस नौ रात किए जाने मंत्र जप से दूर हो सकती है। जरुरत है सच्ची आस्था के साथ इन मंत्र के जप को सही विधि से करने की। इस दौरान अलग-अलग मंत्र अलग - अलग फल देते है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को नवरात्रि 2019 में मंत्र जप के लाभ के बारे में बता रहे थे।

सबसे पहले गायत्री मंत्र का लाभ

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि नवरात्रि में गायत्री का अनुष्ठान करने से मनुष्य को सूर्य ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस समय गायत्री मंत्र का जाप करने से स्वास्थय लाभ मिलता है। अगर आपको किसी रोग ने घेर रखा है तो वह भी इस समय में ठीक हो जाएगा। इस मंत्र का जाप करने से संतान, विद्या और प्रेम संबंध आदि का भी लाभ मिलता है।

भुवनेश्वरी देवी के मंत्र से लाभ

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कहा कि भुवनेश्वरी देवी को धन की देवी कहा जाता है। ये भूमि से लेकर मकान से लाभ दिलाती है। अगर आपको कोई मकान खरीदना है या उसकी बिक्री करना है तो नवरात्रि में भुवनेश्वरी देवी के मंत्र जाप से लाभ मिलता है। इसके अलावा ये देवी के मंत्र से मंगल ग्रह की शांति भी होती है।

काली के मंत्र से लाभ

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि काली व भद्रकाली दो अलग-अलग देवी है। इस बात को ध्यान रखना जरूरी है। काली के मंत्र से जहां कार्यो की रुकावट दूर होती है वहीं भद्रकाली के मंत्र से व्यक्ति विशेष जो परेशान कर रहा हो, वो दूर होता है। नवरात्रि में काली व भद्रकाली के मंत्र जप से लाभ लिया जा सकता है।

बगलामुखी दिलाती जीत

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कहा कि बगलामुखी माता के बारे में हर कोई जानता है। ये देवी कोर्ट में चल रहे मुकदमों में जीत दिलाती है। अगर आप सही है तो आपकी जीत को इन देवी की आराधना से कोई नहीं रोक सकता है। इनके अलावा चुनाव से लेकर जीवन की हर बाधा में जीत के लिए ये देवी की आराधना का महत्व है।

IMAGE CREDIT: NET

त्रिपुरसंदुरी देवी देती राजसत्ता

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि त्रिपुरसंदुरी देवी के मंत्र का जप नवरात्रि में करने पर राजसत्ता के समान जीवन मिलता है। इन देवी के मंत्र का जप करने से संसार के हर सुख का भोग करने का लाभ मिलता है। जीवन में कोई शत्रु नहीं होता है व हर कोई मोहित होकर खींचा चला आता है।

सही विधि जरूरी है

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कहा कि जप करने में मंत्र का सही उच्चारण, पूजन की सही विधि आदि जरूरी है। इसके अलावा जब भी मंत्र का जप हो किसी व्यक्ति या समुह के कल्याण की भावना हो तो ही फल बेहतर मिलता है। अगर मन में किसी को नुकसान पहुंचाने की भावना है तो लाभ नहीं होता है।

हर मनोकामना पूर्ण करें

प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि अगर आप भी चाहते हैं कि मां आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें तो नवरात्र‍ि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्‍वरूपों के लिए हर दिन मंत्रों का जाप करें.

1 दिन: मां शैलपुत्री

ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

2 दिन: मां ब्रह्मचारिणी

ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

3 दिन: मां चंद्रघंटा

ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

4 दिन: मां कुष्‍मांडा

ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥

5 दिन: मां स्‍कंदमाता

ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

6 दिन: मां कत्‍यायनी

ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥

7 दिन: मां कालरात्री

ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥

8 दिन: मां महागौरी

ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

9 दिन : मां सिद्ध‍िदात्री

ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥

MUST READ :

Published on:
22 Sept 2019 10:51 am