रतलाम

MP में महागठजोड़! कांग्रेस-जयस-करणी सेना साथ आए, भाजपा अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव दागने की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में कांग्रेस, जयस और करणी सेना ने मिलकर भाजपा समर्थित जिला पंचायत (जिपं) अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
2 min read
Sep 04, 2025
no confidence motion against District Panchayat President ratlam mp news
no confidence motion against District Panchayat President ratlam (Patrika.com)

No Confidence Motion:रतलाम में भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी के खिलाफ न केवल कांग्रेस और जयस बल्कि भाजपा के ही सदस्यों का आक्रोश और बढ़ गया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन और सामान्य सभा की बैठक के बाद सात सदस्यों ने संभागायुक्त के नाम पत्र देकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास जताया है। जयस, कांग्रेस और करणी सेना समर्थित सात सदस्यों ने यह पत्र एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को दिया। (MP News)

कांग्रेस, करणी सेना और जयस समर्थित सदस्यों ने दिया पत्र

सभागायुक्त उज्जैन के नाम दिए पत्र में जिपं उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, डीपी धाकड़, राजेश भरावा, महेंद्रसिंह रिंगनोद, चंपा चंदू मईड़ा, वीसी शरद डोडियार और नंदी राजेंद्र मईड़ा हैं। ये सभी सदस्य जयस, कांग्रेस और करणी सेना से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अविश्वास प्रस्ताव में कहा कि हम सभी सदस्य जिपं रतलाम की अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) लाने का आश्रय रखते हैं। अविश्वास प्रस्ताव का आधार अध्यक्ष का सदस्यों का विश्वास खो देना है।

भाजपा सदस्यों की भी सहमति की सुगबुगाहट

अविश्वास प्रस्ताव देने वाले कांग्रेस और जयस सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से भाजपा के कुछ सदस्य भी नाराज हैं। उन्होंने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर तो नहीं किए किंतु अपनी मौखिक सहमति जरुर जताई है। अविश्वास प्रस्ताव पर तारीख तय होने की स्थिति में हो कुछ सदस्य हमारे साथ हैं। हालांकि भाजपा सदस्यों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। (MP News)

विपक्ष का काम ही इस तरह का

विपक्ष का काम ही इस तरह का है। अविश्वास प्रस्ताव दिया है यह जानकारी नहीं है कि किसी ने अविश्वास दिया है।- लालाबाई चंद्रवंशी, अध्यक्ष जिपं रतलाम

अविश्वास प्रस्ताव का पत्र मिला

जिपं के सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास के प्रस्ताव का पत्र दिया है। पत्र को हम संभागायुक्त को भेज रहे हैं।- डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एडीएम, रतलाम

भाजपा ने कहा सभी सदस्य साथ

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि जिपं अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी पूर्ण बहुमत के साथ विकास कार्यों में लगी हुई है। यह बात कांग्रेस और जयस के सदस्यों को रास नहीं आ रही है। इसलिए उनके खिलाफ अल्पमत का झूठा प्रचार कर अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की जा रही है। प्रस्ताव में एक भी भाजपा के सदस्य के हस्ताक्षर नहीं है। अध्यक्ष सदस्यों के समर्थन के साथ पूर्ण बहुमत में है। कांग्रेस और जयस के सदस्यों का झूठा एजेंडा कामयाब नहीं हो पाएगा। (MP News)

यहां समझे सदस्यों का गणित

जिपं में दलों की स्थिति जिला पंचायत में 16 सदस्य चुनकर आए हुए हैं। पंचायत निर्वाचन के दौरान भाजपा के आठ और विपक्ष के आठ सदस्य चुनकर आए थे। विपक्ष में जयस के चार, कांग्रेस के तीन और एक करणी सेना. आठ भाजपा के थे। कांग्रेस के एक सदस्य के भाजपा की सदस्यता लेने से इनके सदस्य बढ़कर नौ हो गए।

Published on:
04 Sept 2025 12:30 pm