रतलाम

कार के कांच पर काली फिल्म के शौकिनों पर पुलिस का शिकंजा

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए 8 दिनों में 21 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई इसके अलावा 16 वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 10:12 PM IST
ratlam news
कार के कांच से काली फिल्म उतारते यातायात पुलिसकर्मी।

रतलाम. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कार चालकों में कारों की कांच पर काली फिल्म चढ़ाने का शौक कम नहीं हो रहा है तो बाइक में मोडिफाइड साइलेंस लगाने का जुनून भी है। पुलिस ने पिछले आठ दिनों में ऐसे ही 37 कार और बाइक चालकों पर कार्रवाई की है।

एक सप्ताह से चल रहा अभियान

एसपी अमित कुमार ने बताया कि यातायात अमले को इन कार और बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह से यह अभियान चल रहा है। अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म एवं तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइडसाइलेंसर के उपयोग पर अंकुश लगाना है। आठ दिनों में यातायात पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के तहत अब तक 21 वाहनों में लगी नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म हटवाई गई और 16 वाहनों से तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइडसाइलेंसर निकलवाकर जप्त किए गए।

पुलिस की कांबिंग गश्त, गुंडों की शामत

जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार-शनिवार की रात में पुलिस ने जिलेभर में कांबिंग गश्त करके अपराधियों, वाटंरियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ की। यह गश्त शुक्रवार की रात से शुरू हुई जो शनिवार की सुबह तक चली। इस दौरान लंबे सय से फरार 38 स्थायी वारंटी, 62 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। एसपी अमित कुमार ने बताया रात में निकले अमले में सारे जिले और अनुभाग के अफसरों के साथ ही थानों के ड्यूटी अफसर, जवान शामिल रहे। एएसपी विवेककुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, डीएसपी गायत्री सोनी, डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की।

अपशब्द बोलने से रोका तो पीट दिया

रिंगनोद थाने के गांव ढोढर निवासी गोपाल पिता हीरालाल के साथ ढोढर के ही शिवनारायण उर्फ सारंग ने इसलिए मारपीट कर दी कि गोपाल ने उसे अपनी पत्नी के बारे में अपशब्द बोलने से रोका था। उसके साथ लाठी से मारपीट भी की गई।

नाराज पत्नी ने पत्नी को पीटा

खाना बनाने की बात पर बाजना थाने के गांव खेरदा निवासी नाराज पति बंटी पिता रामलाल खराड़ी ने पत्नी रेलाबाई को पीट दिया। बाजना पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जुआ खेलते दो व्यक्तियों से 2200 रुपए जब्त

पिपलौदा पुलिस ने हतनारा में खुले में बैठकर ताशपत्ती से जुआ खेलने वाले दो व्यक्तियों संजय पिता कारुलाल पाटीदार और रईस पिता याकूब खान को पकड़ा। इनके कब्जे से पुलिस ने 2200 रुपए जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट में केस पंजीबद्ध किया है।

Updated on:
28 Nov 2026, 10:12 PM IST
Published on: