
रतलाम। सालों से अर्जुन नगर में सरकारी संजीवनी क्लीनिक बंद पड़ी हंैं, लेकिन लोगों को निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा हैं। दिलीप नगर में किराये देकर सरकारी क्लीनिक चल रहा हैं, लेकिन यहां के लिए डॉक्टर ही नहीं हैं।
सड़क़ पर गड्ढे हो रहे हैं, मरम्मत न होने से आम जनता परेशान है। गत रात भी ऑटो पलटी खा गया। जगह-जगह सडक़ों के मध्य जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता हैं। लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मुर्दाबाद के लगाए नारे, पुलिस बल पहुंचा
अर्जुन नगर की जनता ने जायज मांग को लेकर शनिवार सुबह सडक़ के मध्य टंकी और संजीवनी क्लीनिक के सामने से गुजर रही गड्ढे खुदी सडक़ पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान नागरिकों नगर निगम, क्षेत्रिय पार्षद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि रमेश पांचाल मौके पर पहुंचे, लोगों को समझाइश देकर मुरम डलवाने की बात कही। कुछ समय बाद डंपर भी आ गया और गड्ढे को भर दिया।
नहीं तो फिर उग्र आंदोलन और चक्का जाम
क्षेत्रवासियों को मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने के लिए दो दिन का समय देने का बाद धरना समाप्त किया। धरने पर बैठे नाम, विक्की प्रजापत, यूसुफ मंसूरी, तय्यब चाचा, राजू भाई, अकरम भाई, संतोष भाई, रफीक, मुबारिक थावर, चतुर्भुज पवन, बाबू खान, ताहिर आदि ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों के भीतर सडक़ों को दुरुस्त करने का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया, तो प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
ये थी प्रमुख मांगें