
रतलाम. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के खेतों पर बिजली के तार झूल रहे हैं, बिजली पोल टेढ़ होकर हादसों को न्योता देते नजर आ रहे हैं। किसानों और शहरी क्षेत्र के रहवासियों की शिकायत के बावजूद जिम्मेदार बिजली कम्पनी के अधिकारी-कर्मचारी सूध नहीं ले रहे हैं।
कलेक्टर मिशा सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को बिजली तार व पोल की ऊंचाई निर्धारित मानक अनुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करने, बिजली चोरी रोकने और सभी अमानक कनेक्शन हटाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।
वेद व्यास कॉलोनी में टेढ़ हो रहे बिजली पोल
पत्रिका लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में झूल रहे बिजली तार ओर बिजली पोल को लेकर खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यानाकर्षित करवा रहा है, लेकिन जिम्मेदार औपचारिकता मात्र कार्य को ईतिश्री कर रहे हैं। जबकि इस लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य विषयों की भी विभागवार समीक्षा की गई।
शहर की सडक़ों के गड्ढे भरवाए आयुक्त
निगम आयुक्त को शहर की सडक़ों पर गड्ढे भरवाने और पानी की उचित निकासी करने के लिए निर्देशित किया। सभी विभागीय अधिकारियों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इंस्टाल करवाने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, एडीएम ब्रजेंद्र कुमार रावत और नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अन्तर्गत सभी विभाग प्रमुखों को व्यक्तिगत तौर पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी लोकेशन आधारित फोटोग्राफी प्रविष्टि अंकुर वायुदूत एप पर ऑनलाइन अंकित की जाए।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होमगार्ड जवानों की लगाए ड्यूटी
मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाने तथा झरनों व अन्य प्रमुख स्थानों पर चेतावनी साइनेज लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जर्जर भवनों को अनुपयोगी घोषित कर उन्हें डिस्मेंटल करने और पेड़ों की आवश्यक छंटाई करने के भी आदेश दिए।