रतलाम

रतलाम में निवेश क्षेत्र को मिली रफ्तार, 13 को आवंटन

इस क्षेत्र में बड़े उद्योगों व निवेशकों के साथ एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के अवधारणा के अनुरूप यहां पर छोटे व मध्यम उद्योगों को भी स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके चलते यहां अनेक छोटे व लघु उद्योग ने निवेश के लिए कदम बढ़ाएं हैं।
2 min read
Jul 20, 2026
ratlam development news
ratlam development news

रतलाम. रतलाम का निवेश क्षेत्र अब तेजी से विकसित होकर औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) ने क्षेत्र में 18 इकाइयों व व्यावसायिक के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। इसमें से 10 औद्योगिक व तीन व्यवासायिक क्षेत्र के लिए 30.11 हेक्टेयर भूमि का आवंटन हो चुका है। शेष अभी प्रक्रिया में चल रहे हैं। आवंटित 30.11 हेक्टेयर भूमि पर करीब 287.50 करोड़ का नया निवेश करने की तैयारी की जा रही है। इससे क्षेत्र के 1100 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में बड़े उद्योगों व निवेशकों के साथ एमएसएमई मंत्री चेतन्यकाश्यप के अवधारणा के अनुरूप यहां पर छोटे व मध्यम उद्योगों को भी स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके चलते यहां अनेक छोटे व लघु उद्योग ने निवेश के लिए कदम बढ़ाएं हैं।

पूर्व में भूमि का आवंटन

इन 13 क्षेत्र के पहले निवेश क्षेत्र में173.36 हेक्टेयर भूमि का आवंटन हो चुका है। इनमें 13,175 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इससे 8610 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसमें से दो फैक्टरियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

इन उद्योगों ने दिखाई रुचि

रिबन वायर,ब्रुशवार, सोल्डर रबर, कॉपर वायर,रोलिंग प्लांट एवं बेेलेड, मेटल कैबिनेट एंड फैबरिकेशन, ट्रॉसफार्मर एवं काल्स मैन्युफेक्चरिंग, कार्गोनेट बॉक्स, वुडनफैलेट, पैकिंग मटेरियल, आरसीसी हुमें पाइप एवं प्रीकास्ट प्रोडेक्ट, प्लाइवुड, फ्लेश डोर, नेमिनेशन, पैकेजिंग, हास्पिटलिटी, सोनर इलेक्ट्रानिक्स प्रोडेक्ट।

किस उद्योग को कितना आवंटन

उद्योग भूमि आवंटन रोजगार निवेश

झेयो एनर्जी प्रा लि- 5.72 हेक्टेयर 300 126.2

आज्ञा स्टील एवं अलायंस 6.29 हेक्टेयर 300 16.0

किशाक्रियेशन 2.52 हेक्टेयर 100 7.5

रतलाम इंटरप्राइजेस 2.52 हेक्टेयर 100 7.5

मेजिक बॉक्स पैकेजिंग 2.52 हेक्टेयर 200 32

अक्षय जैन (इनडिविजनल) 2.52 हेक्टेयर 010 2.5

फिओराइंडिया 0.92 हेक्टेयर 050 55.075

मनीषा मास्कोला 0.76 हेक्टेयर 040 1.05

पायल हॉस्पिटलिटी 3.55 हेक्टेयर 025 35

फिजियामा पावर सिस्टम 3.91 हेक्टेयर 050 05

रतलाम का उज्ज्वल भविष्य

रतलाम के निवेश क्षेत्र में निवेशक रुचि दिखा रहे हैं। उसके हिसाब से यहां का भविष्य उज्जवल है। आने वाले दो साल में रतलाम की तस्वीर बदल जाएगी। रतलाम फिर से औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा।

राजेश राठौड़, कार्यकारी निदेशक, एमपीआईडीसी, उज्जैन।

फैक्ट फाइल

कुल आवंटित क्षेत्रफल-203.47 हेक्टेयर

कुल प्रस्तावित निवेश-13,462.50 करोड़

कुल प्रस्तावित रोजगार-9,685

Updated on:
20 Jul 2026 11:03 pm
Published on:
20 Jul 2026 11:03 pm