प्रदेश का यह शहर दमकेगा 12 करोड़ की राखी से
रतलाम। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षा बंधन इस साल कुछ अलग ही उत्साह लेकर आया है। हम बात कर रहे मध्य प्रदेश के एक ऐसे शहर की जहां यह साल 12 करोड़ की राखी से दमकेंगे। ऐसा इसलिए कि इस वर्ष रविवार को रक्षाबंधन का पर्व उल्लासभरे वातावरण में मनाया जाएगा, तो छुट्टी की टेंशन भी भाई-बहनों के दिमाग में नहीं होने के साथ ही बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। पर्व रक्षाबंधन का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा।
यह रक्षाबंधन का पर्व 12 करोड़ का होगा, ऐसा इसलिए कि बाजार में राखी, नारियल, मिठाई और वस्त्रों की पर्व को लेकर जमकर खरीदारी हो रही है, तो व्यापारियों को भी अच्छे व्यापारी की उम्मीद है। बाजार में रक्षा सूत्र राखी के साथ ही नारियल, वस्त्रादि के साथ ही मिठाई में घेवर और फेनी की अधिक मांग है। व्यापारियों की माने तो पिछले साल की तुलना में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। कपड़ों में 5 करोड़, तो नारियल में 4 करोड़ तो राखी 2 और मिठाई में 1 करोड़ के करीब का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।शहर में करीब 700-800 दुकानें राखी की लगी है तो थैलागाड़ी पर भी आकर्षक राखियों की खूब खरीदारी हो रही है। तमिलनाडु के नारियल, बच्चों के वस्त्र और डायमंड नग की राखी को अधिक पसंद किया जा रहा है। शहर के माणकचौक, चांदनीचौक, भुट्टा बाजार, नोलाईपुरा, न्यू रोड, दो बत्ती, राम मंदिर क्षेत्र में राखियों के साथ कपड़े, मिठाई और नारियल की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।
राखियां...
- राखी विक्रेता पवित्रकुमार चोरे ने बताया कि राखी में अब बच्चों के कार्टून और डायमंड नग की अधिक मांग है। 10- 15 प्रतिशत भाव में वृद्धि है, लेबर के भाव बढ़ रहे हैं। राखी की 700-800 दुकानों के साथ ही थैलागाडिय़ों पर भी काफी बिक रही है। इस साल करीब 2 करोड़ के व्यापार होने की उम्मीद है। अहमदाबाद से 10 प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं राखियां बनाती है।
नारियल...
- नारियल के थोक विक्रेता मन्नान कालाभाई ने बताया कि तमिलामाडु से नारियल आ रहे हैं। जिले में पूरी करीब 50 गाड़ी नारियल की खपत और साढ़े 3 से 4 करोड़ का व्यापार चार दिन में होता है। खेरची में 15-18 रुपए प्रति नग के मान से नारियल मिल रहा है। एक गाड़ी में करीब 220 बैग आते हैं, जो प्रति गाड़ी 6 लाख की होती है। इस त्यौहार पर नारियल की काफी मांग रहती है।
परिधान...
- वस्त्र विक्रेता दी क्लाथ मार्केट एसोसिएशन के सचिव राजेश पटवा ने बताया कि पांच दिन के रक्षाबंधन त्यौहार के चलते प्रतिदिन एक से डेढ़ करोड़ का व्यापार हो रहाा है। बच्चों के कपड़ों और साडिय़ों का काफी मांग रहती है। पूरे पर्व के दौरान व्यापारियों को करीब 5 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। जीएसटी के कारण करीब 10-15 प्रतिशत वस्त्र को भाव में वृद्धि देखी जा रही है।
मिठाईयां...
- मिठाई विक्रेता मुकेश चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर सबसे अधिक पसंद की जानी वाली मिठाई में घेवर और फेणी होती है। इसके अलावा मौसम पाक, रबड़ी घेवर, लडड्डू आदि की काफी मांग रहती है। मावे की मिठाई का उठाव कम रहता है, पूरे पर्व के दौरान 1 करोड़़ के करीब का व्यापार रतलाम में होता है। भाव पिछले साल की तुलना में स्थिर है।
व्यापार एक नजर में
वस्त्र- 5 करोड़
श्रीफल- 4 करोड़
राखी- 2 करोड़
मिठाई- 1 करोड़़