लॉकडाउन के 10वें दिन शहर में अनेक स्थान पर लोग जब वाहन लेकर निकले तो अन्य दिनों के मुकाबले पुलिस अधिक सख्त नजर आई। मोचीपुरा, थावरिया बाजार, नगर निगम, पैलेस रोड, माणकचौक आदि क्षेत्र में लाठी का प्रसाद दिया गया। अलकापुरी क्षेत्र में वाहन सवारों को रोककर हवा निकाली गई व इसके बाद कहा गया कि अब जाओ। यहां देखें खबर का VIDEO
रतलाम. लॉकडाउन के 10वें दिन शहर में अनेक स्थान पर लोग जब वाहन लेकर निकले तो अन्य दिनों के मुकाबले पुलिस अधिक सख्त नजर आई। मोचीपुरा, थावरिया बाजार, नगर निगम, पैलेस रोड, माणकचौक आदि क्षेत्र में लाठी का प्रसाद दिया गया। अलकापुरी क्षेत्र में वाहन सवारों को रोककर हवा निकाली गई व इसके बाद कहा गया कि अब जाओ। इसके बाद हाथ में वाहन लेकर लोग गए। यहां देखें खबर का VIDEO
इधर बैंक के बाहर भीड़
कोरोना वायरस के दौर में जब हर कोई सोशन डिस्टेंस के पालन करने की बात कह रहा है, तब शुक्रवार को लोकेंद्र टॉकिज रोड पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर यह नियम टूटते नजर आया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने बैंक उपभोक्ताओं से लगातार दूरी बनाने की बात कही, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। शुक्रवार को सुबह ९ बजे बाद से बैंक के बाहर लाइन लगना शुरू हो गई थी। शुरुआत में दो से तीन बैंक उपभोक्ता ही आए थे। सुरक्षाकर्मी ने सभी को मुंह पर मास्क लगाने व दूरी बनाकर खड़ा होने को कहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद जागरुक लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चिकि त्सक अभय ओहरी ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यह सावधानी या सतर्कता ही संक्रमण को बढऩे से रोकेगी। डॉ.ओहरी के अनुसार बाजार हो या बैंक लेकिन यह जरूरी है कि एक दूसरे के संपर्क में कम से कम तीन मीटर की दूरी बनाकर आया जाए।