रतलाम

रतलाम : पानी पतासे के 20 रुपए के लिए चले लातघूसे

संत रविदास चौक पर चाट दुकानदार और ग्राहकों के बीच मारपीट, बीयर की बोतल से सिर फोड़ा, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत
2 min read
Aug 20, 2026
ratlam: kicks and punches fly over ₹20 worth of pani-patase
ratlam: kicks and punches fly over ₹20 worth of pani-patase

रतलाम. शहर के संत रविदास चौक क्षेत्र में बुधवार रात पानी पतासे के पैसों को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लातघूसे चलने लगे। इस घटना में चाट दुकानदार का बेटा और 2 ग्राहक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने माणकचौक पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है।


पहला पक्ष : दुकानदार प्रवीण शर्मा का आरोप


ज्योति नगर संत रविदास चौक निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि वह चमारिया नाका कार्नर पर "शर्मा चाट एवं बेकरी नाम से दुकान चलाते हैं। 19 अगस्त को रात करीब 11.10 बजे उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और पानी पतासे खाए। जब प्रवीण शर्मा ने पैसे मांगे तो उसने खुद को नाहरपुरा निवासी कुलदीप सिंह राठौर बताया और धमकाते हुए कहा अंकल पैसे लोगे तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद वह चला गया। उसके पीछे ही दूसरा युवक आया जिसने अपना नाम गोलू बताया और कहा कि "मैं 6 महीने जेल काटकर आया हूं"। उसने भी पानी पतासे मांगे। पैसे मांगने पर दोनों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। बेटा आया तो उसे भी पीटा इसी दौरान प्रवीण का बेटा रजत घर से बाहर आया। कुलदीप सिंह और गोलू ने रजत के साथ लात-घूसों से मारपीट की। आरोप है कि गोलू ने हाथ में ली हुई बीयर की बोतल से रजत के सिर के पीछे वार किया जिससे खून निकल आया।

सीने पर काट लिया

कुलदीप ने रजत के दाहिने सीने पर काट लिया और पेट में भी चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आई प्रवीण की पत्नी पुष्पा शर्मा और मां रुक्मणि बाई को भी चोटें आईं। प्रवीण शर्मा अपने बेटे रजत को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे जहां रजत को भर्ती किया गया है। प्रवीण का भी इलाज चला।

--

दूसरा पक्ष : ग्राहक कुलदीप सिंह का आरोप

नाहरपुरा निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त शेलेन्द्र उर्फ गोलू पिता देवीलाल परिहार पानी पतासे लेने संत रविदास चौक गए थे। पैसे देने के बाद दुकानदार रजत पिता प्रवीण शर्मा ने क्यूआर स्कैनर पर पैसे डालने की बात को लेकर बहस शुरू कर दी और मां-बहन की गाली दी। मना करने पर रजत ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।

बीयर की बोतल से मारा

बीच-बचाव करने आए गोलू के सिर और चेहरे पर रजत ने बीयर की बोतल मार दी जिससे खून निकल आया। कुलदीप, गोलू को लेकर सरकारी अस्पताल गया। कुलदीप ने कहा कि उसे चोट नहीं आई इसलिए उसने इलाज नहीं कराया। जाते समय रजत ने धमकी दी आइंदा दुकान पर आए तो जान से खत्म कर दूंगा।

Updated on:
20 Aug 2026 09:55 pm
Published on:
20 Aug 2026 09:50 pm