रतलाम

यात्रियों को राहत 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रतलाम रेल मंडल का अच्छा फैसला, नवंबर तक कई ट्रेनों का मिलेगा अतिरिक्त संचालन लाभ। यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की आस इससे बढ़ गई है।
2 min read
Sep 11, 2026
railway new orders someone else confirmed ticket travelling wrong
Railway Orders : फाइल फोटो पत्रिका

रतलाम। आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्री सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए विशेष किराये पर संचालित 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का पुनः विस्तार किया गया है। इससे त्योहारों के दौरान विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और नियमित ट्रेनों पर भी दबाव कम होने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 30 सितंबर 2026 तक और ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 2 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 27 सितंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर रोड–उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 29 सितंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 27 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर–साईनगर शिरडी स्पेशल के फेरे 28 नवंबर 2026 तक और ट्रेन संख्या 04716 साईनगर शिरडी–बीकानेर स्पेशल के फेरे 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं। ट्रेन संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर स्पेशल का संचालन 25 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर स्पेशल का संचालन 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

प्रयागराज में बदला ठहराव

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09031 और 09032 के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 09031 को 20 सितंबर 2026 से और ट्रेन संख्या 09032 को 22 सितंबर 2026 से प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।

पीआरएस और आईआरसीटीसी से बुकिंग

विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी अवश्य जांच लें। विस्तृत जानकारी रेलवे की यात्री पूछताछ सेवा की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Updated on:
11 Sept 2026 08:25 pm
Published on:
11 Sept 2026 08:24 pm