11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 50 लाख की रिश्वत का खेल! नारकोटिक्स अधिकारी के आवास पर CBI छापा

CBI Raid : नीमच में नारकोटिक्स अधिकारी सिद्धार्थ कुमार के आवास पर सीबीआई की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। फिलहाल, टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification
CBI Raid

CBI की टीम ने नारकोटिक्स अधिकारी के आवास पर मारे छापे (फोटो सोर्स: newsonair)

Neemuch News :मध्य प्रदेश के नीमच में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के अधिकारी सिद्धार्थ कुमार के सरकारी आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छापामार कार्रवाई की है उदयपुर से पहुंची CBI की टीम में एक महिला अधिकारी समेत कुल छह अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान अधिकारी सिद्धार्थ कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए नीमच सिटी थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जा रही है। बताया जा रहा है कि, मामला 50 लाख की रिश्वत से जुड़ा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी को करीब 4 लाख रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि, यह राशि सीधे अधिकारी के खाते में नहीं, बल्कि उनके एक करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि, यह रकम किसने और किस उद्देश्य से खाते में जमा कराई थी।

रिश्तेदारों के बैंक खाते में पहुंची रकम

बताया जा रहा है कि, ये अधिकारी इतना चतुर था कि, वो अपने पास कुछ नहीं रखता था। वे अपने करीबी रिश्तेदारों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लेता था। यह अधिकारी काफी समय से सीबीआई के राडार पर था। सीबीआई टीम को जैसे ही पैसों के लेनदेन के डिजिटल सबूत हाथ लगे, तत्काल नीमच में इस अधिकारी के घर पर छापा मार दिया। खबर लिखे जाने तक छापे की कार्रवाई जारी है।

बेहद संवेदनशील हो सकता है मामला

सूत्रों के अनुसार, मामला सीज किए गए ड्रग्स और मादक पदार्थों से जुड़े एक संवेदनशील प्रकरण को कथित रूप से दबाने के एवज में लेनदेन से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पूरे मामले में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जांच जारी

सीबीआई की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल ट्रांजैक्शन से संबंधित रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारी के घर से मिले स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि उपकरणों को भी अपने कब्जे में ले लिया है और उनकी एक टीम इन उपकरणों से भी डाटा निकालने में जुटी हुई है। अब अधिकारी के मोबाइल और लेपटॉप का डाटा कई राज उगल सकता है। अधिकारियों द्वारा शुक्रवार सुबह से जब्त सामग्री और बैंक लेनदेन की जांच कर रही है।

सीबीएन कॉलोनी में हड़कंप

शहर की सीबीएन कॉलोनी में हुई अचानक कार्रवाई के बाद नारकोटिक्स विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। जांच एजेंसी अब संदिग्ध लेनदेन के स्रोत, संबंधित लोगों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और लोगों से पूछताछ तथा नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।