22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Food Department Action असली के नाम पर बेचा जा रहा था 340 रुपए प्रति लीटर के मान से घी

152 लीटर घी का स्टॉक जब्त, नकली घी के संदेह पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जब्त किया बल्क मात्रा में घी, जांच रिपोर्ट नहीं आने तक घी की ब्रिकी पर लगाई प्रशासन ने रोक, जब्त किया घी किया सील, सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद गोपी मिष्ठान भंडार पर दबिश, 6 मिठाइयों के लिए नमूने
less than 1 minute read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Aug 22, 2026

Neemuch Breaking News

नकली घी होने की आशंका में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई।

नीमच. जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर गोपी मिष्ठान भंडार पर दबिश दी। मौके से 6 मिठाइयों के नमूने जांच हेतु लिए गए।


तीन दिनों में 21 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
बताया किया गया कि सीएम हेल्पलाइन पर गोपी मिष्ठान भंडार के उत्पाद के संबंध में शिकायत की गई थी। इसके निराकरण के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने तिलक मार्ग स्थित गोपी मिष्ठान भंडार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाब पाक, गुलाब जामुन, मावा बर्फी, मलाई बर्फी, बेसन लड्डू एवं अंजीर बर्फी के एक-एक नमूने सहित कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए गए। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार 19 अगस्त को मनासा के कोर्ट रोड स्थित सोमानी ट्रेडर्स से शिवाय रुद्रांश ब्रांड के घी के 4 नमूने लिए गए।

नकली की आशंका में 152 लीटर घी जब्त
मिलावट की आशंका पर 52 हजार रुपए मूल्य का लगभग 152 लीटर घी जब्त किया गया। उक्त घी 340 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा था। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक घी का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न डेयरी एवं ढाबों से पनीर, मावा, दही, छाछ एवं घी के नमूने लिए गए। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में कुल 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों तथा एनालॉग पनीर एवं नॉन-डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा एवं टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।