रतलाम

रतलाम के दिव्यलक्ष्य चौहान ने डेफ नेशनल गेम्स में धनंजय दुबे के साथ रचा इतिहास

9 साल का इंतजार किया खत्म, मध्य प्रदेश की जोड़ी ने तमिलनाडु को हराकर जीता टेनिस गोल्ड, 2023 और 2025 की हार का लिया बदला
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 10:28 PM IST
Deaf National Games Divyalakshya Chauhan patrika ratlam news
9 साल का इंतजार किया खत्म, मध्य प्रदेश की जोड़ी ने तमिलनाडु को हराकर जीता टेनिस गोल्ड, 2023 और 2025 की हार का लिया बदला

रतलाम। मध्य प्रदेश की पुरुष डबल्स टेनिस जोड़ी ने डेफ नेशनल गेम्स 2026 में नौ साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। केरल के तिरुवनंतपुरम में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में रतलाम के पंचेड़ निवासी दिव्यलक्ष्य चौहान और उनके साथी धनंजय दुबे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में गत चैंपियन तमिलनाडु को शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही मध्य प्रदेश का नौ साल का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म हो गया। इस जीत की खास बात यह रही कि तमिलनाडु की इसी जोड़ी ने 2023 और 2025 में मध्य प्रदेश को हराकर उपविजेता बनने पर मजबूर किया था। इस बार दिव्यलक्ष्य और धनंजय ने शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

कोच और परिवार को दिया जीत का श्रेय

दिव्यलक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय कोच साजिद लोदी को दिया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही साजिद लोदी टेनिस अकादमी में मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उनकी खेल यात्रा को मजबूत बनाया। उन्होंने माता-पिता, भाई, परिवार, दोस्तों और ट्रेनिंग स्टाफ के सहयोग के प्रति भी आभार जताया।

शूटिंग में भी जीत चुके हैं दो गोल्ड

गुरुप्रतापसिंह आंबा और धर्मेंंद्रसिंह बागेड़ी ने बताया कि वर्तमान में इंदौर रहकर दिव्यलक्ष्य की खेल प्रतिभा सिर्फ टेनिस तक सीमित नहीं है। वे नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के ट्रैप इवेंट में भी दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। टेनिस और शॉटगन शूटिंग में उनकी उपलब्धियां प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं।

समर्पण, मार्गदर्शन और सहयोग की यात्रा

अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए दिव्यलक्ष्य चौहान ने यह जीत अपने कोच *श्री साजिद लोदी* को समर्पित की, जिन्होंने बचपन से ही साजिद लोदी टेनिस अकादमी के माध्यम से उन्हें कोचिंग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने अपने कोच के साथ-साथ सभी कोचों और ट्रेनिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन ने उनकी खेल यात्रा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने माता-पिता, अपने भाई, परिवार के सदस्यों और दोस्तों का भी दिल से धन्यवाद दिया, जिनके लगातार प्रोत्साहन, सहयोग और विश्वास ने उन्हें यहाँ तक पहुँचाया।

दो गोल्ड मेडल जीते हैं

यह उपलब्धि इंदौर के रहने वाले दिव्यलक्ष्य चौहान के लिए और भी खास है, क्योंकि उन्होंने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ट्रैप इवेंट में भी दो गोल्ड मेडल जीते हैं। टेनिस और शॉटगन शूटिंग दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए वे मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 9 साल बाद मिली यह ऐतिहासिक जीत मध्य प्रदेश के टेनिस खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और कभी हार न मानने वाली भावना का प्रमाण है।

Updated on:
21 Nov 2026, 10:28 PM IST
Published on: