21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / लूट कांड : इंदौर से नीमच तक के सीसीटीवी खंगाल लिए पुलिस ने

लूट कांड : इंदौर से नीमच तक के सीसीटीवी खंगाल लिए पुलिस ने

इंदौर के व्यापारी के साथ सालाखेड़ी के पास हुई थी लूट की वारदात, पुलिस की कई टीमें लगी है आरोपियों की तलाश में, अब तक पता नहीं चला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 21 Nov 2026, 11:58 AM IST

ratlam news

cctv Cemera

रतलाम. महू-नीमच हाईवे पर सालाखेड़ी चौकी के अंतर्गत दो दिन पहले हुई लूट की वारदात में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऐेड़ीचौंटी का जोर लगा दिया है। पुलिस की टीमें रतलाम से नीमच और रतलाम से इंदौर तक हाईवे के सारे सीसीटीवी कैमरे चेक कर चुकी है। वारदात के बाद आरोपी चिकलिया टोल नाका पार करते हुए भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसके आगे वे किस तरफ निकल गए अभी पुलिस के हाथ ये सीसीटीवी फुटेज नहीं लगे हैं।

कई टीमें कर रही तलाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार रात में साढ़े 11 बजे वारदात होने लेकर उसके पहले और बाद के समय के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक रूप से पुलिस के पास जो जानकारी आई है उसके अनुसार बदमाश इस व्यापारी का मंदसौर से पीछा करते हुए आ रहे थे। इसके पहले इन्होंने व्यापारी संभवत: दो दिन तक रैकी की। इस दौरान मंदसौर और नीमच में व्यापारी ने जहां-जहां से कलेक्शन एकत्रित किया वह भी उनकी नजर में रहा।

रतलाम में मिला मौका

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने व्यापारी की मंदसौर और नीमच में भी रैकी की। वे लूट का मौका नहीं पा सके तो पीछा करते हुए मंदसौर से रतलाम तक आए। जावरा में रुकने के दौरान भी उन्हें मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद जैसे ही व्यापारी ने सालाखेड़ी क्षेत्र मे एक शोरूम के पास हाईवे पर कार रोकी और लघुशंका करने लगे। इसी दौरान पीछे से आकर आरोपियों ने व्यापारी और उसके चालक से वारदात को अंजाम दे दिया।

चोरी की स्कूटी बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार

गत 5 नवंबर को चोरी हुई नावेद पिता नईम अहमद गौरी (23) निवासी हरमाला रोड की स्कूटी के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका तीसरा आरोपी अभी फरार है। यह स्कूटी गुलाबशाह वाली रोड बसंत कॉलोनी के सामने से चोरी की गई थी। थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में विशाल पिता लक्ष्मण उर्फ लखन चारेल (19) निवासी भगतपुरी श्मशान रोड़ और अशोक पिता रमेश मईड़ा (32) निवासी सिलावटो का वास हरिजन बस्ती है। इनके कब्जे से स्कूटी बरामद कर ली गई। इनका एक और साथी अभी फरार है।

दो हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

माणकचौक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग के प्रकरण में फरार दो हजार के इनामी आरोपी वसीम उर्फ सत्तर पिता मोहम्मद अब्दुल गौरी (35) निवासी हरमाला रोड को गिरफ्तार कर लिया है। माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया 10 जुलाई को शादाब उर्फ भूरा से 19 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई थी। पूछताछ में भूरा ने वसीम के भी इसमें शामिल होने की बात कही थी। तब से यह फरार चल रहा था। इस पर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी वसीम से एमडीएमए के स्त्रोत के संबंद में पूछताछ की जा रही है।

--

लगातार की जा रही ह तलाश

लुटेरों का पता लगाने के लिए थानों के साथ ही साइबर सेल की टीम भी लगी हुई है। चार से ज्यादा टीमें लगातार इसी सर्चिंग में लगी है। हम हर संभावित रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।

मुनेंद्र गौतम, स्टेशन रोड थाना प्रभारी