रतलाम

ऐसा क्या हुआ कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर कलेक्टर भड़क गईं

ऐसा क्या हुआ कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर कलेक्टर भड़क गईं

3 min read
Oct 14, 2018
ऐसा क्या हुआ कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर कलेक्टर भड़क गईं

रतलाम। जावरा के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर आगामी 20 से 29 अक्टूबर तक होने वाले दस दिनी चेहल्लुम की व्यवथाओं का जायजा लेने तथा आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए शनिवार की शाम को रतलाम जिला कलेक्टर रुचिका चौहान तथा एसपी गौरव तिवारी जावरा पहुंचे।


हुसैन टैकरी पर बड़े समीप के बैठक में चर्चा के दौरान पुलिस व राजस्व अधिकारियों के लिए कमरों की चर्चा के दौरान हुसैन टैकरी मुत्तवली नवाब सरवरअली खान ने तीन कमरे देने की बात कहीं। वहीं कमरों का किराया शासने से मांगा तो कलेक्टर भड़क गई और कहा कि यदि आम कमरों का किराया नहीं छोड़ सकते हैं तो हम भी अपनी सारी प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बिल आपको भेज देते हैं। मामला में जब ज्यादा चर्चा होने लगी तो एसडीएम एमएल आर्य ने कहा कि आपको किराया हम देंगे। अब आप 3 कमरे नहीं पूरे ११ कमरे हमारे लिए रिर्जव रखेंगे। जिसमें ५ पुलिस तथा ६ राजस्व व अन्य अधिकारियों के लिए रहेंगे। जब बहस ज्यादा हो गई तो इस मुददे पर बाद में बात करने की बात कह कर मामले को ठंडा कर दिया गया। इससे पूर्व कलेक्टर ने सफाई तथा शौचालय के बारे में जानकारी ली। वहीं अंतिम दो दिन 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारी लगाए जाते हैं। वहीं 50 सफाई कर्मचारी हुसैन टैकरी प्रशासन द्वारा लगाए जाएंगे। इस पर कलेक्टर ने कहा कि हुसैन टैकरी के सफाई कर्मचारियों पर दो सुपरवाईजर के साथ ही उनकी आईडेंटीफाय करने के लिए जैकेट, रबर के जुते, झाडु, केप तथा मास्क आदि की व्यवस्था भी करना होगा। वहीं करीब 300 टायलेट बनाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

ये भी पढ़ें

बीएसपी की इस नेता ने लगाया बडा आरोप, जाने क्या है मामला!

पेयजल की व्यवस्था नपा और पीएचई के जिम्मे
चेहल्लुम के दौरान पेयजल की व्यवस्था नगर पालिका के अशोक शर्मा और पीएचई के इरफान अली को दी गई हैं। नपा अपने टेंकरो के माध्यम से पानी सप्लाय करेगी। वहीं पीएचई हुसैन टैकरी पर मौजुद सभी टंकियो की सफाई करने के साथ ही क्लोरिन की ड्राप्स अपनी निगरानी में डलवाऐंगे। स्वास्थ सेवाओं के लिए डॉ प्रकाश उपाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया हैं। डॉ.उपाध्याय ने बताया कि उनकी ओपीडी दस दिन चालु रहती हैं। वहीं अंतिम दो दिनों के लिए १० बिस्तर का वार्ड तथा ६ ऐम्बूलेंस तैनात रहती हैं। सुरक्षा के लिए पूरे हुसैन टेकरी परिसर में केमरे लगाए जा रहे हैं। जिसका कंट्रोल रुप हुसैन टैकरी चौकी पर बनाया जाएगा। चूल क्षैत्र में पिछली बार ७ जिगजैग बनाए गए थे, इस बार ८ बनाने के निर्देश एसपी ने दिए। वहीं पार्किंग की व्यवस्था हुसैन टैकरी प्रशासन द्वारा की जाएगी, वहीं पार्किंग के लिए राशि तय करने का अधिकार एसडीएम ने अपने पास रखा हैं। सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि हुसैन टैकरी प्रशासन जिसे भी पार्किंग का ठेका देती हैं, उनसे अमानत राशि रखने के बाद ही ठेका दे, वहीं जिन निजी जमीनों और ठेकेदार के बीच जो भी एग्रीमेंट होता हैं, उसकी एक कॉपी देना होगी।

लगाना होगा जिगजैक में कारपेट
कलेक्टर और एसपी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ पड़ाव स्थल से लेकर चूल क्षेत्र तक पैदल चलकर पूरे क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने पड़ाव स्थल पर रोलर घुमवाने, जिगजैग प्रारंभ स्थल पर बनी नालियों को ढंकने के साथ ही पूरे जिगजैग स्थल पर पानी डालकर रोलर फेरकर मैदान को पूरी तरह से प्लने करने के निर्देश दिए। वहीं जिन स्थानों पर जिगजैग बन चुके हैं, उस समूचे क्षैत्र में लोगों के पैदल चलने वाले लोगों के लिए कारपेट बिछाने के लिए कहां। एसपी तिवारी ने हुसैन टैकरी परिसर पर दुकानों और अन्य स्थानों पर केरोसिन, एलपीजी सिलेण्डर आदि का स्टोरेज नहीं करने के लिए कहा। २९ तारिख को मुख्य आयोजन के दिन पानी के टेंकर और बाहरी वाहन हुसैन टैकरी में प्रतिबंधित रहेंंगे।

ये भी पढ़ें

बीजेपी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होनें पर प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया बयान!
Published on:
14 Oct 2018 05:35 pm
Also Read
View All