15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होनें पर प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया बयान!

कोई भी जनाधार वाला नेता बीजेपी नही छोड रहा है, कांग्रेस की परेशानी को हम सब को समझना चाहिये...

2 min read
Google source verification
bjp news

बीजेपी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होनें पर प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया बयान!

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों के एलान होते ही नेताओं ने पार्टी बदलने का काम शुरू कर दिया। नेताओं के पार्टी बदलने की खबरे रोजाना आ रही है। Bjp के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। अमित शाह दो दिन के लिए 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के दौरे पर है। ऐसे में भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी बदलकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है।

हालाकि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार को अपने बयान में कहा कि कोई भी जनाधार वाला नेता बीजेपी नही छोड रहा है। राकेश सिंह दिए गए अपने बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। चुनाव हमारे सामने है। धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश प्रभारी है इन दोनों लोगों का मार्ग दर्शन हमें चुनाव में मिलेगा। बीजेपी के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा कांग्रेस के दामन थामने पर उन्होनें कहा कि ऐसा कोई भी जनाधार वाला नेता बीजेपी नही छोड रहा है। हम सबको कांग्रेस की परेशानी को समझना चाहिये। जिसके परिणाम हमारे सामने है।

निराश में डूबी है कांग्रेस.....
प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने बयान देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने वाली है, ये कांग्रेस को बताना चाहिये। कांग्रेस कुल मिलाकर निराश में डूबी हुई है,कांग्रेस को आत्म मंथन की जरुरत है। आने वाले चुनाव में भी बीजेपी चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

दर्जनों नेता ले चुके है कांग्रेस की सदस्यता...

पिछले दिनों दो दर्जन भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। रविवार को पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उन्होंने भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।

ये भी हुए शमिल...
भाजपा के गोटेगांव विधायक रह चुके शेखर चौधरी ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके साथ ही दिल्ली से पढ़ाई करके आए अर्जुन आर्य ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली। अर्जुन को हाल ही में समाजवादी पार्टी ने बुधनी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर ठुकरा दी कि कांग्रेस में ही बीजेपी को उखाड़ फेंकने का दम है। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने का दावा किया था।