
बीएसपी की इस नेता ने लगाया बडा आरोप, जाने क्या है मामला!
भोपाल। सेवड़ा जनपद पंचायत की अध्यक्ष किरण शर्मा बीएसपी को छोडकर कांग्रेस में शामिल हो गई। किरण शर्मा के पति बांके बिहारी ने बीएसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी में पैसे लेकर टिकट दिए जाते है।
यही नहीं उन्होनें बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती से मुलाकात करने के 1 लाख रूपए लगते है। सेवड़ा विधानसभा से टिकट दावेदारी पर जब उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि बांके बिहारी शर्मा पार्टी का कार्यकर्ता बनकर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। अगर पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ूंगा।
बीएसपी को लगा झटका.....
सेवड़ा जनपद पंचायत की अध्यक्ष किरण शर्मा के बीएसपी छोडने से बड़ा झटका माना जा रहा हैं। लोगों का मानना है कि किरण शर्मा के जाने से बीएसपी को नुकसान उठाना पड सकता है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 28 नबंबर 2018 को होना है। राज्य में आचार संहिता लग चुकी है। सभी दलों के नेता टिकट के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। माना जा रहा कि एससीएसटी के विरोध में भाजपा से कई नेताओं कांग्रेस में शामिल हो चुके है।
इस बार किसके साथ जाएगें मतदाता.....
भाजपा के सबसे बड़े गढ़ और मध्यप्रदेश के सबसे बड़े क्षेत्र मालवा की जनता का मिजाज भी इस बार कुछ अलग तरह का दिख रहा है। ऐसे में इस बार के चुनाव में यहां के मतदाता किसके साथ जाएंगे यह अभी भी एक सवाल बना हुआ है।
खुद को सहज महसूस नहीं कर रही भाजपा.....
कहा जा रहा है कि इस चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में भाजपा खुद को सहज महसूस नहीं कर रही है। वहीं कांग्रेस भी इस बार बाजी पलट देने की उम्मीद में है। मालवा क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है कि इस बार कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि इस बार चुनाव कौन जीतेगा। उनका कहना था कि भाजपा के गढ़ मालवा क्षेत्र में राजनीति पिछले एक साल में खासतौर पर मंदसौर में गोलीकांड की घटना के बाद काफी हद तक बदल गई है।
Published on:
14 Oct 2018 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
