
Ratlam News :मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के अंतर्गत दिल्ली मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि, यहां दो कारें अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गईं, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि, दोनों कार जावरा ताल रोड इलाके में एक्सप्रेस-वे के ऊपर से एक के बाद एक नीचे आ गिरी। हादसे में दोनों कार सवार दो-दो लोगों की मौत हुई है तथा करीब 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया सहित पूरी टीम मौके पर है और हादसे की जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ यह अभी क्लियर नहीं हुआ लेकिन एक ही स्थान पर अलग-अलग समय में दो कार का एक्सीडेंट होना अपने आप में हैरान करने वाला है।
हरियाणा से अपनी बुआ के घर से सोमवार को दोपहर 3:00 बजे निकालकर मुंबई जा रहे थे, तभी मंगलवार की सुबह 5:40 पर अचानक कर नीचे उतरती गई और एकदम पलटी खा गई, जिसमें मुंबई निवासी नरेंद्र कौर 67 वर्ष और उनकी बहू मनप्रीत कौर 32 वर्ष के मौत की हो गई है। इसमें मनोहर सिंह पिता सेवा सिंह उम्र 67 वर्ष इनका बेटा मनमीत सिंह पिता मनोहर सिंह 35 साल के साथ इनके दो बेटे जुझार सिंह और जोरावर सिंह घायल हुए। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
ताल रोड पर ग्राम नयापुरा के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस में पर पहले कर का हादसा हुआ ही था कि उसके 1 घंटे बाद 6:40 पर दूसरी कर भी आकर वहीं पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमे रवि कुमार पिता मौचि भाई हटीला निवासी दाहोद और रमेश पिता बोधीया निवासी विजयगढ़ दोनों की मृत्यु हो गई है। इसी के साथ इनके और रिश्तेदार नरेश भाई पिता रमेश मकवाना उम्र 26 साल रामली बाई पति पन्ना मकवाना विजयगढ़ संगीता पति रमेश मकवाना या गंभीर रूप से घायल होकर इनको मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह सभी लोग गुजरात के दाहोद के रहने वाले हैं।