रतलाम

VIDEO 30 साल बाद 24 जनवरी को मकर राशि में शनि, आपकी राशि पर होगा यह असर

30 साल बाद अपनी मकर राशि में 24 जनवरी को शनि आ रहे है। शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। यह किसी के न तो दोस्त है न दुश्मन। मकर राशि में आने के बाद कुछ राशि वालों को यह कर्म अनुसार पुरस्कार देंगे तो कुछ को दंड। यहां पढे़ं आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।

3 min read
Jan 23, 2020
Saturn in Capricorn on January 24 after 30 years

रतलाम। 30 साल बाद अपनी मकर राशि में 24 जनवरी को शनि आ रहे है। शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। यह किसी के न तो दोस्त है न दुश्मन। मकर राशि में आने के बाद कुछ राशि वालों को यह कर्म अनुसार पुरस्कार देंगे तो कुछ को दंड। राशि पर बुरे असर को समाप्त करने के लिए व्यक्ति स्वयं विशेष उपाय करें तो नकारात्मक प्रभाव कम होंगे। यहां पढे़ं आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।

यह बात केरल की प्रसिद्ध ज्योतिष विद्या तंडी एस्ट्रोलॉजी के जानकारी रतलाम के वीरेंद्र रावल ने कही। वे शिव हनुमान मंदिर में शनि के मकर राशि में आने वाले प्रभाव के बारे में बता रहे थे। ज्योतिषी ने बताया कि शनि तीस वर्ष में एक बार मकर राशि में आते है। मकर राशि में 24 जनवरी को शनि के आने पर इनका मिलन अपने मित्र बुध के साथ पिता सूर्य के साथ भी होगा। सूर्य अपने पुत्र शनि के प्रति स्नेह रखते है, लेकिन शनि अपने पिता के प्रति स्नेह या मित्र का व्यवहार नहीं रखते है।

कई राशि को होगा लाभ

केरल की प्रसिद्ध ज्योतिष विद्या तंडी एस्ट्रोलॉजी के जानकारी रतलाम के वीरेंद्र रावल के अनुसार शनि के मकर राशि में आने से सबसे बड़ा लाभ तो इसी राशि वालों को होगा। इनका लंबे समय से मन में चल रहा सपना अब पूरे होने का समय आ रहा है। इसके अलावा मेष राशि व वृश्चिक राशि के साथ साथ ङ्क्षसह, मीन राशि वालों को भी बड़ा लाभ होगा। मिथुन राशि वालों को अपने शत्रु से सावधान रहना होगा। इस दौरान शनि बीच में वक्रिय भी होंगे। वक्रिय होने पर सबसे अधिक लाभ मेष व वृश्चिक राशि को देंगे।

राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि : इस राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के योग है।

वृषभ राशि : इस राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इनको संतान सुख मिलेगा।

मिथुन राशि : इस राशि वालों को आर्थिक हानि होगी। क्रोध से बीमारी बढेग़ी।

कर्क राशि : इस राशि वालों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी होगी। सेहत का ध्यान रखना जरू री है।

सिंह राशि: इस राशि वालों की आपसी शत्रुता समाप्त होगी। बीमारी दूर होगी।

कन्या राशि : इस राशि वालों के धन हानि होगी पर काम बनेंगे।

तुला राशि : इस राशि वालों के गृह कलह के योग है। मन के सोच से तनाव होगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि वालों के सुख-संतोष कायम रहेगा। तरक्की होगी।

धनु राशि : इस राशि वालों को वाहन सावधानी से चलाने की जरुरत है।

मकर राशि: इस राशि वालों के आर्थिक उन्नति के योग बन रहे है। कार्यों में विलंब में कमी होगी।

कुंभ राशि : इस राशि वालों के धन की आवक बढ़ेगी।

मीन राशि : इस राशि वालों के परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

Published on:
23 Jan 2020 11:19 am
Also Read
View All