नए साल से उतार-चढ़ाव
नए साल के शुरुआती एक दो दिन में सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही थी। इसके बाद दोनों धातुओं में एक सप्ताह तक तेजी देखी गई। दूसरे सप्ताह में दोनों धातुओं में गिरावट देखी गई। इसके बाद भी साल के शुुरुआती भाव से अधिक रहे। साल के शुरुआत में 39150 रुपए प्रति दस ग्राम बिकने वाला सोना ऊंचे में 41,300 के स्तर को छू गया वहीं गिरावट के बाद 40,100-40,200 पहुंच गया। इधर शुरुआत में 46,300 रुपए प्रति किलो बिकने वाली चांदी ऊंचे में 47,700 के स्तर पर पहुंचने के बाद लुढ़ककर 46,600 रुपए प्रति किलो रही।