रतलाम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज रात रतलाम में यहां मचेगी कान्हा के जन्म की धूम

मटकी ऊपर...नीचे कान्हा के दीवाने, जन्माष्टमी पर रतलाम में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की।
2 min read
Shri Krishna Janmashtami news ratlam
मटकी ऊपर...नीचे कान्हा के दीवाने, जन्माष्टमी पर रतलाम में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की।

रतलाम। नंद के घर आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की। जन्माष्टमी पर रतलाम कृष्ण भक्ति और उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है। शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में मटकी फोड़ के साथ ही मंदिरों की आकर्षक सजावट से लेकर झांकियों, भजन संध्या और कृष्ण लीलाओं तक कई आयोजन होंगे।

सबसे रोमांचक नजारा धानमंडी में देखने को मिलेगा, जहां 60 फीट ऊंची क्रेन पर मटकी बांधी जाएगी यहीं आलम श्रीराम मंदिर पर होगा जहां ग्वालों की टोली उसे फोडऩे के लिए जोर लगाएगी। धानमंडी में सौम्य अग्रवाल मित्र मंडल के आयोजन में रात 8 बजे से महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नगाड़ों की थाप और शिवशक्ति डांस ग्रुप इंदौर की प्रस्तुति होगी। इसके बाद डीजे की धुन पर मटकी फोड़ उत्सव होगा।

गोपालजी का मंदिर पर अभिषेक हवन
श्रीराम मंदिर पर भी दो स्थानों पर मटकी फोड़ आयोजन होंगे। श्रीगोपालजी का बड़ा मंदिर, माणकचौक में भजन संध्या और कृष्ण लीलानृत्य होगा। अभिषेक, हवन, शृंगार आरती, झांकी और प्रसादी के आयोजन होंगे। रात 12 बजे जन्म आरती के साथ भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी।

क्रेन से शृंगारिक 51 फीट ऊंची मटकी बंधेंगी
राम मंदिर पर विनायक ग्रुप 9वें वर्ष जन्माष्टमी उत्सव मनाएगा। जयस जाजोरिया ने बताया कि राम मंदिर 51 फीट से अधिक ऊंची क्रेन से शृंगारित मटकी बांधी जाएगी। रंगारंग आतिशबाजी के साथ मटकी फोड़ेंगे। 11 हजार से इनाम की शुरुआत होकर 40-50 हजार तक पहुंच जाती हैं।

राम मंदिर पर 51 फीट ऊंची कान्हा की मटकी
शारदा नवयुवक मंडल के नरेंद्र मोदी, पवन बोरासी, विजय व्यास ने बताया कि इस साल 35वें वर्ष 51 फीट ऊंची मटकी बांधेंगे। रंगारंगा आतिशबाजी के साथ रात 12 बजे मटकी फोड़ कर भक्तों ने 21 क्विंटल फरियाली खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।

इस्कॉन मंदिर निकलेगी शोभायात्रा
अन्तर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन मंदिर खाचरौद रोड पर जन्माष्टमी पर शाम 4 बजे शोभायात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के सामने गली नं. 8 कस्तूरबानगर से शुरू होकर शक्तिनगर, मेन रोड से होते हुए 80 फीट जाकर हनुमान ताल पर समाप्त होगी। महाभिषेक, कथा, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांसिंग कीर्तन, पूर्ण दिवस दर्शन, कीर्तन एवं प्रसाद वितरण होगा।

दही हांडी महोत्सव-आरती-प्रसादी
राठौड़ तेली समाज श्रीचारभुजा नाथ मंदिर व्यवस्था समिति धानमंडी की ओर से दिन में 4 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया जाएगा। छप्पन भोग लगाकर बाबा श्याम का अलोकिक शृंगारित दरबार एवं श्री श्याम भजन मंडल की भजन संध्या का आयोजन होगा। रात्रि में दही हांडी महोत्सव मनाकर रात 12 बजे जन्मोत्सव पर आरती के बाद प्रसादी का वितरण होगा।

यहां दर्शनार्थ उमड़ेगी भक्तों की भीड़

  • द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण, सुनार गली।
  • जुगलकिशोर भगवान, अमृतसागर तालाब।
  • मदन मोहनजी मंदिर, कसारा बाजार।
  • गोपालजी का बड़ा मंदिर, माणकचौक।
  • अजबकुंज बिहारी, रानीजी का मंदिर।
  • बलवंत सरस बिहारीजी का मंदिर महलवाड़ा।
  • रणछोडऱाय जी का मंदिर, अमृतसागर तालाब।
  • श्रीकृष्ण-खाटूश्याम भगवान त्रिवेणी धाम।
  • गीता मंदिर भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन के दर्शन।
  • इस्कॉन श्रीकृष्ण-राधा मंदिर, खाचरोद रोड।
Updated on:
03 Sept 2026 10:16 pm
Published on:
03 Sept 2026 10:13 pm