
रतलाम। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर शाम को मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान आमजन की सुविधा को देखते हुए रतलाम पुलिस ने यातायात व्यवस्था, वाहन निषेध क्षेत्र नो-व्हीकल जोन और डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर यातायात डायवर्जन किया हैं। रतलाम पुलिस ने शहर की जनता से अपील की है कि वे यातायात परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान करें और असुविधा से बचें।
कार्यक्रम स्थल राम मंदिर
सैलाना बस स्टैंड, 80 फीट रोड और 80 फीट रोड जैन मंदिर से राम मंदिर की ओर आने वाले सभी वाहनों का मार्ग डायवर्ट रहेगा।
कार्यक्रम स्थल रानीजी का मंदिर
गणेश देवरी, हरदेवलाला की पिपली, शहीद चौक और नाहरपुरा चौराहा से रानी जी मंदिर की ओर आने वाले सभी वाहनों का मार्ग डायवर्ट रहेगा।
कार्यक्रम स्थल डालू मोदी बााजार
गणेश देवरी, घास बाजार, गणेश मंदिर और नाहरपुरा चौराहा से डालू मोदी की ओर आने वाले सभी वाहनों का मार्ग डायवर्ट रहेगा।
महाराज सज्ज्नसिंह स्टेच्यू चौराहा
दिलबहार चौराहा, ऑटो पाट्र्स और दो बत्ती चौराहा से महाराज सज्ज्नसिंह स्टेच्यू चौराहा की ओर आने वाले सभी वाहनों का मार्ग डायवर्ट रहेगा।
वाहन निषेध क्षेत्र नो-व्हीकल जोन
रानी जी मंदिर से गणेश देवरी, डालू मोदी तक।
राम मंदिर से सज्जन मिल तक।
घोड़ा चौराहा चौपाटी से दो बत्ती चौराहा तक।
डायवर्जन पॉइंट