रतलाम

12 घंटे तक लाश को कार में लेकर घुमते रहे, जामड के पास लगाया ठिकाने

युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को लेकर आरोपी 200 किमी से ज्यादा कार से इधर-उधर घुमते रहे। कहीं भी उन्हें लाश को फैंकने की सुरक्षित जगह नहीं मिली तो आखिर में जामड़ में लाकर शव को ठिकाने लगा दिया। अब आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 9:29 PM IST
ratlam news
पुलिस की गिरफ्त में बालिग आरोपी

रतलाम. पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने हत्या करने के बाद दोस्त की कार मंगलवाई। उससे शव लेकर रतलाम के चारों तरफ घुमते हुए मंदसौर तरफ भी गए। कहीं उन्हें शव फैंकने की उचित जगह नहीं मिली तो वे वापस उसे लेकर रतलाम आए और जामड़ नदी के पास की जगह पर फैंक कर रवाना हो गए। पुलिस ने इस अधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग और एक युवक है। इनके चार अन्य साथी अभी फरार हैं। डीडीनगर थाने की पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह था घटनाक्रम डीडीनगर पुलिस को दीपावली के ठीक एक दिन पहले 6 नवंबर की शाम करीब 5 बजे जामड़ नदी के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। शव पर धारदार हथियार के कई वार थे। पेट की आंतडि़य़ा बाहर निकली हुई थी और गर्दन पर भी वार थे। जांच के दौरान मृतक की पहचान रितेश पिता शंभू माईड़ा निवासी दीनदयाल नगर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से एक से अधिक बार चोट पहुंचने के कारण मृत्यु होना पाया गया।

पुलिस कार्यवाही

एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना की गंभीरता के दृष्टिगत सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुराग यादव एवं थाने की टीम का गठन किया। विवेचना के दौरान मृतक के परिजनों एवं परिचितों से पूछताछ में जानकारी मिली कि 5 नवंबर की रात्रि को मृतक रितेश स्टेशन रोड क्षेत्र में एक होट में हुई जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी में उसके साथ सौरभ वर्मा के साथ अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। पुलिस ने इनकी तलाश की गई कुछ संदिग्ध अपने घरों से अनुपस्थित मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने उनकी तलाश तेज करते हुए 8 नवंबर को सौरभ वर्मा एवं 3 विधि विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

यह बताया आरोपियों

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर की रात्रि जन्मदिन की पार्टी के दौरान रितेश का अन्य युवकों से विवाद हुआ था। आरोपियों ने बताया कि विवाद के बाद वे रितेश को शराब पिलाने के बहाने विरियाखेड़ी स्थित ईंट भट्टे पर ले गए। यहां फिर से विवाद किया तथा चाकू से गले, पेट एवं पीठ पर कई वार किए। इससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अपने दोस्त चार पहिया वाहन बुलाया गया। उसे बताया कि किसी को अस्पताल ले जाना है। शव को वाहन की डिक्की में रखकर निकले तो शव फैंकने की जगह ढूंढते रहे। वे इस चक्कर में मंदसौर तरफ भी पहुंच गए किंतु कहीं सुरक्षित ठिकाना नहीं मिला तो वापस रतलाम आ गए। करीब 10 से 12 घंटे तक वे कार की डिक्की में शव रखकर अलग-अलग स्थानों पर घुमते रहे। आखिर में 6 नवंबर की दोपहर में झामण क्षेत्र में अंदर की ओर सुनसान स्थान पर फेंककर छिपा कर धार तरफ रवाना हो गए।

चार गिरफ्तार, चार फरार

हत्याकांड में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें बरगुंडापुरा निवासी सौरभ वर्मा और उसके तीन नाबालिग साधी हैं। हत्याकांड में सौरभ वर्मा सहित आठ लोग शामिल थे। अभी चार और फरार चल रहे हैं।

इनकी भूमिका रही

कार्रवाई में सीएसपी सत्येंद्र घंघोरिया, थाना प्रभारी अनुराग यादव, उप निरीक्षक राजेंद्र चौहान, एएसआइबसिल गनावा, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र, आरक्षक संदीप कुमावत, दीपक सिंह एवं राजू गरवाल की भूमिका रही।

Updated on:
9 Nov 2026, 9:29 PM IST
Published on: