
रतलाम। लोकआस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। ऐसी मान्यता है कि छठी मैया नवजात शिशुओं की रक्षा करती हैं और उन्हें दीर्घायु प्रदान करती हैं। जिन दंपत्तियों को संतान नहीं होती, वे संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत रखते हैं।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले उत्तर भारतीय समाजजनों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। घरों में साफ-सफाई से लेकर पूजन सामग्री और प्रसाद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिवार के सभी सदस्य इस महापर्व की तैयारियों में जुटे हैं। छठ पूजा के दौरान शहर के झाली तालाब और हनुमान ताल पर बड़ी संख्या में उत्तरभारतीय समाजजन एकत्रित होकर पूजा कर सूर्यदेव को अघ्र्य अर्पण करते हैं।
सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
इंद्रलोक नगर निवासी रोमा सिंह बताती हैं कि छठ उनके परिवार के लिए केवल पर्व नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का महापर्व है। शुक्रवार को सुबह से ही पूजन और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में शुद्धता, संयम और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती कठिन निर्जला उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। पहले दिन नहाय-खाय से शुरू होने वाली परंपरा में दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।
चार दिन ऐसे चलेगा छठ महापर्व
13 नवंबर-नहाय-खाय- स्नान और शुद्धिकरण के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया जाएगा। कद्दू-भात, चने की दाल और अरवा चावल पारंपरिक प्रसाद होंगे।
14 नवंबर- खरना- दिनभर उपवास के बाद शाम को सूर्य पूजा कर गन्ने के रस से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।
15 नवंबर- संध्या अघ्र्य- नदी और तालाब के घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अघ्र्य दिया जाएगा।16 नवंबर- उषा अघ्र्य- सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देकर व्रती व्रत का पारण करेंगी। इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व समापन होगा।
संतान सुख और रक्षा-
मान्यता है कि छठी मैया नवजात शिशुओं की रक्षा करती हैं और उन्हें दीर्घायु प्रदान करती हैं। जिन दंपत्तियों को संतान नहीं होती, वे संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत रखते हैं।
पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व-
राजा प्रियंवद की कथा, पौराणिक कथा के अनुसार, राजा प्रियंवद को संतान सुख मिलने पर उन्होंने देवी षष्ठी की पूजा की थी।रामायण काल: मान्यता है कि लंका पर विजय पाने के बाद भगवान राम और माता सीता ने कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्य देव की उपासना की थी।
महाभारत काल-
महाभारत में कर्ण (जो सूर्य देव के पुत्र थे) और पांडवों व द्रौपदी द्वारा भी राज्य और संकटों से मुक्ति के लिए सूर्य पूजा करने का वर्णन मिलता हैं