
रतलाम. रफ्तार का कहर वाहन चालक की जिंदगी पर कैसे भारी पड़ता है यह बुधवार की रात करीब 11 बजे सामने आया। सैलाना से आठ किमी दूर सकरावदा रोड पर भेरुघाटा के यहां एक बालिग और दो नाबालिग बाइक से इतनी तेज गति से जा रहे थे कि बाइक असंतुलित हो गई। इसमें अडवानिया के दो रमेश पिता वरसिंहभाभर (19) और गोपाल पिता गोवर्धन चरपोटा (14) निवासी जयसनगरअडवाानिया की मौत हो गई जबकि तीसरा करण पिता मंसूभाभर (15) निवासी जयसनगरअडवानिया घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर थे और रात में शिवगढ़़ क्षेत्र की तरफ से आ रहे थे कि यह हादसा हो गया।
सैलाना पुलिस थाना प्रभारी पिंकी आकाश के अनुुसार दुर्घटना बुधवार की रात करीब साढ़े दस से 11 बजे के बीच की होना सामने आया है। पुलिस के अनुसार भेरुघाटा में लक्ष्मण राणा की दुकान है और पास में पशु बांधने का बाड़ा है। लक्ष्मण राणा ने पुलिस को बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे कि अचानक ही एक्सडेंट की जोरदार आवाज आई तो वे बाहर निकले। एक बाइक पर सवार तीन नाबालिग उनकी पशु बांधने के बाड़े में पड़े हुए थे। डायल 112 को सूचना दी। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। कई बार हो चुके हादसे भेरुघाटा निवासी लक्ष्मण राणा ने बताया कि इस क्षेत्र में अकसर तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होते रहते हैं। वाहन चालक अपने वाहन की गति पर घाट होने से नियंत्रण नहीं रख पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। रात में भी कुछ इसी तरह से तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ होगा। जोरदार आवाज आने के बाद हम लोग बाहर निकले तो यह हादसा सामने आया। पथराव करने का आरोप मेडिकल कॉलेज में इलाजरत घायल युवक करण ने बताया कि वे तीनों बाइक से भेरुघाटा से जा रहे थे। किसी ने उन पर पत्थर फैंका। इससे उनकी गाड़़ी का बैलंंसबिगड़ा और यह हादसा हो गया। वह बाइक पर पीछे बैठा था। हादसे से सिर में लगने से चक्कर आ रहे थे तो वहां से निकलकर बाहर आया तो डायल 112 आ गई थी। उससे सभी को लाया गया।