रतलाम

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केएफ रुस्तमजी पुरस्कार 2025

दो दिन पहले जिले में पदस्थ चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड देने की घोषणा हुई। इसके ठीक अगले दिन दो और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को केएफ रुस्तमजी अवार्ड के लिए चयनीत करने की सूचना मिली। इससे पुलिस महकमे में हर्ष है। एसपी ने इसे रतलाम पुलिस की अच्छी कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
ratlam news
अवार्ड के लिए चुने गए पुलिस अफसर और कर्मचारी

रतलाम. पिछले माह की 30 तारीख को जिले के चार पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चुनने का समाचार आया था। अब दो पुलिसकर्मियों को केएफ रुस्तमजी पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ठ एवं प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ठ श्रेणी का सम्मान मिलेगा। प्रदेश के 33 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में रतलाम के इन दोनों पुलिसकर्मियों को भी चुना गया है।

इसलिए मिला सम्मान

रघुवीर जोशी, सब इंस्पेक्टर

अति विशिष्ट श्रेणी में उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट श्रेणी में 12 बोर गन एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2024 में जावरा शहर के शंकर मंदिर में गोवंश का सिर मिलने के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी अप्रिय घटना के बिना स्थिति को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी कार्य के लिए उन्हें केएफ रुस्तमजी पुरस्कार की अति विशिष्ट श्रेणी के लिए चयनित किया गया है।

मनमोहन शर्मा प्रधान आरक्षक

साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी में 50,000 एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। 25 वर्ष के सेवाकाल में शर्मा ने तकनीकी विश्लेषण एवं ओपन सोर्स तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अंधे कत्ल, अपहरण, सनसनीखेज चोरी, संगठित साइबर अपराध एवं मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के खुलासे में योगदान दिया है। अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा गुमशुदा को ढूंढ निकाला है। ड्रग्स नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई में भी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रतलाम पुलिस के लिए उपलब्धि

--

4 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को डीजीपी अवार्ड

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (डीजीसीआर) देने की घोषणा हाल ही में हुई है। प्रदेश के 100 अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकके लिए चयनीत किया गया है। अच्छी बात यह है कि रतलाम में पदस्थ रहे या वर्तमान में पदस्थ चार अफसरों और पुलिसकर्मियों को इसके लिए चुना गया है।

इन्हें मिलेगा यह पुरस्कार

- राकेश कुमार पंद्रो एएसपी रतलाम (तत्कालिन एएसपी बालाघाट)

- सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम

- नीलम बघेल तत्कालिन एसडीओपी सैलाना (वर्तमान जिला आगर मालवा)

- मनमोहन शर्मा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सायबर सेल रतलाम

एसपी अमित कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा कि केएफ रुस्तमजी पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए दो पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक रघुवीर जोशी एवं प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा का चयन रतलाम पुलिस के लिए गर्व की बात है। उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान मिलना न केवल संबंधित पुलिसकर्मियों के लिए, बल्कि यह पूरे रतलाम पुलिस परिवार के लिए सम्मान का विषय है।

Updated on:
02 Oct 2026 11:42 am
Published on:
02 Oct 2026 11:42 am