रतलाम

रतलाम में जमकर बरसे मेघ…५ इंच बारिश

झमाझम बारिश से जलमग्न हुए खेत, जिले की औसत वर्षा अब तक ५ इंच औसत वर्षा, कई गांवों के घरों में भरा पानी, नालों से उफन रही गंदगी
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 12:44 PM IST
patrika
रतलाम में जमकर बरसे मेघ...५ इंच बारिश

रतलाम। मानसूनी बारिश ने देर जिले भर को जमकर तर किया, रात की बारिश सुबह शहरवासियों के लिए आफत बन गई, नालों से उफनती गंदगी और कीचड़ से लोगों को दो-दो हाथ करना पड़ा। शहर के अधिकांश हिस्सों में गत रात्रि तेज बारिश के दौरान उफनी नालियों में जमा कीचड़ और गंदा पानी सड़कों पर रेलमपेल हो गया, रास्तों से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था, तो कई लोग नगर निगम की व्यवस्था को कोसते नजर आए। पिछले २४ घंटे में जिले में १ इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई, अब तक ५ इंच के करीब वर्षा का आंकड़ा पहुंच गया है।

बारिश शुरू होते ही छत्रीपुल के नाले से गुजरना अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है, यहां तेज बारिश के बाद जमी गंदगी और किचड़ में लोग फिसलने लगे हैं तो कई वाहनों के बैलेंस बिगडऩे के कारण दुर्घटना भय बना रहता है। शहर के कलईगर रोड, सायर चबुतरा, नोलाईपुरा, दोलतगंज, भरावा की कुई आदि क्षेत्रों में गंदगी से पटी नालियां तेज बारिश में उफनकर सड़कों पर बहने लगी तो सुबह चहुंओर कीचड़ और गंदगी पसर गए। जिससे यहां वाहन चालकों के साथ पैदल राहगिरों को काफी परेशान से गुजरना पड़ा।

२७ हजार अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी
अंचल में अच्छी बरसात के चलते खेतों से पानी बहकर निकल गया, कई खेत जलमग्र हो गए अब तो किसानों को बराप आने का इंतजार है ताकि जल्द से जल्द खरीफ की बोवनी, वैसे कई किसानों बुधवार को बोवनी की शुरुआत भी कर दी। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले २४ घंटे में बुधवार सुबह ८ बजे तक जिले की औसत वर्षा ३२.२ मिमी दर्ज की गई। रतलाम में ७५ मिमी बारिश हुई, जबकि सैलाना में ८४ मिमी और पिपलौदा में ७८ मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले साल की तुलना में आज दिनांक तक १२४.७ मिमी हो चुकी थी, जबकि सामान्य औसत वर्षा ११७.४ मिमी मानी गई है।

किसान रखे ध्यान...करे बीजोपचार
कृषि उप संचालक जीएस मोहनिया ने बताया कि जिले में सभी विकासखंडों में अच्छी बारिश हो चुकी है, करीब २७ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पिछले तीन दिन में बोवनी हो चुकी है। गत रात हुई सभी विकासखंडों अच्छी बारिश हो चुकी है। आज दोपहर बाहर बाद बोवनी शुरू हुई, जो करीब १०००-१२०० हेक्टेयर क्षेत्र में हो गई होगी। इसके अलावा सैलाना, बाजना, रावटी, रतलाम ग्रामीण के कुछ क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से बोवनी चल रही है। बुधवार शाम तक २७ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी हो चुकी होगी। मोहनिया ने बताया कि बोवनी के साथ किसान भाई दो पेटी वाली सिड्रील का उपयोग करें, जिसमें बीज के साथ खाद भी चला जाए। इसके साथ बीजोउपचार दवाई का अनिवार्य रूप से उपयोग करके ही बोवनी करें। कपास के साथ मक्का का उपयोग करे, साथ ही जहां से भी बीज की खरीदारी की जाए, उसका बिल पक्का लें।

Published on: