16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून ने कहा लो मैं आ गया, झमाझम बरसे बादल- देखें वीडियो

मानसून ने कहा लो मैं आ गया, झमाझम बरसे बादल- देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 28 Jun 2018, 12:00 PM IST

Alert in MP

monsoon warm welcome in mp

जबलपुर। पूरे महीने इंतजार कराने के बाद आखिरकार मानसून प्रदेश पर मेहरबान हो ही गया।प्रदेश में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। पूर्वी मप्र के जबलपुर में इस बार 12 दिन देर से मानसून पहुंचा। अब शहरवासियों को झमाझम का इंतजार है। बुधवार शाम की झमाझम बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हैं, लेकिन पानी नहीं बरस रहा है। वहीं सूरज की तपिश के चलते लोग उमस से परेशान हो रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार शाम तक जोरदार बारिश हो सकती है।

news fact-

बंगाल की खाड़ी में अटका मानसून आगे बढ़ा
मानसून की दस्तक, शाम तक आधा इंच बारिश, झमाझम की आस

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अटका मानसून बुधवार को आगे बढ़ा। अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश की सम्भावना है। शहर में बुधवार सुबह से बादलों और सूर्यदेव के बीच आंखमिचौनी जारी रही। दोपहर करीब 12 बजे शहर पर घने बादल छा गए। कुछ क्षेत्रों में हल्की और कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। शाम छह बजे के बाद भी बादलों ने फिर से डेरा डाला। गरज-चमक के बीच देर रात तक रिमझिम बारिश होती रही। उधर, पूर्वी मप्र के जबलपुर सहित 25 जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर सीजन में अब तक 79.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.8 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 77 और शाम की आद्र्रता 84प्रतिशत रही। दक्षिण पश्चिमी हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही।

तेज बारिश होने के आसार
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। बारिश के तीन नए सिस्टम भी बने हैं। आगामी 48 घंटे में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया, गुजरात व उससे लगे मप्र पर 2.1 से 4.5 किमी के बीच ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। समुद्र तटीय ओडिशा और उसके आस-पास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा के 7.6 किमी तक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। पश्चिमी राजस्थान से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी है।