मध्यप्रदेश में अगले दो दिन तक झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्यप्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा के साथ - साथ इंदौर व भोपाल में बारिश होने की बात की जा रही है।
रतलाम. मध्यप्रदेश में अगले दो दिन तक झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्यप्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा के साथ - साथ जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर व भोपाल में बारिश होने की बात की जा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर हो गया है। 17 फरवरी से 20 फरवरी तक सर्दी तेज होने व बारिश की बात की गई थी। 17 व 18 फरवरी तक मौसम दिनभर बेहतर रहा। रतलाम की बात करें तो 18 फरवरी की शाम होते - होते आसमान में काले बादल हो गए। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी। ऐसे में अब यह संभावना लगाई जा रही है कि 19 फरवरी की सुबह के बाद दोपहर से लेकर शाम तक मौसम में ठंडक रहेगी। इसके अलावा देर शाम तक बारिश या बुंदाबांदी हो सकती है।
फिलहाल न्यूनतम पारा 9 - 11 डिग्री और अधिकतम पारा 28 से 30 चल रहा हैं। शुक्रवार शाम से ठंडी हवाओं के चलते पारा फिर से गिर गया। बर्फीली हवाओं के आगे सूरज गर्माहट नहीं ला पा रहा है। शुक्रवार को दिनभर उत्तर-पूर्वी हवाओं के बीच सूरज की जरा भी नहीं चली है। आने वाले दिनों में तापमान में फिर उतार चढ़ाव रहेगा। एक सप्ताह पहले कोल्ड डे की स्थिति बन गई थी। वर्तमान में एक और पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इनके असर से राजस्थान, हरियाणा व उत्तराखंड पर प्रेरित चक्रवात लगातार बन रहे है। इसके असर से ठंडक बनी रहती है।