रैसिपीज

उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे बैंगन-आलू की सब्जी, जानिए बनाने की ये नई विधि

बैंगन की सब्जी को देखते ही बच्चे और बड़े दोनों ही खाने में नाक-भौं सिकोड़ते हैं। लेकिन इस बार इस बार हम आपको जो सिंपल सी रेसिपी बता रहे हैं उससे बनाकर देखें।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2023, 4:30 PM IST
aloo_baingan_ki_sabji.png
aloo baingan ki sabji

Aloo Baingan ki Sabji : अक्सर लोगों को घर में रोज बनने वाली सब्जी पसंद नहीं आती जिस वजह से घर में खाना बनाने वाली महिलाएं सोच में पड़ जाती हैं। उनका सोचना होता है कि हर दिन नया क्या बनाएं। लेकिन आप चाहें तो बस रोजमर्रा की सब्जी को थोड़ी सी मेहनत करके अलग स्वाद का आनंद उठा सकते हैं। बैंगन की सब्जी को देखते ही बच्चे और बड़े दोनों ही खाने में नाक-भौं सिकोड़ते हैं। लेकिन इस बार इस बार हम आपको जो सिंपल सी रेसिपी बता रहे हैं उससे बनाकर देखें। इस सब्जी को बच्चे हो या बड़े सब उंगलिया चाट चाट कर खाएंगे।


आलू-बैंगन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री (Aloo Baingan ki Sabji Ingredients)
2-3 मध्यम आकार के बैंगन
2 बड़े आकार के आलू
डेढ़ चम्मच जीरा
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
सूखी लाल मिर्च 2-3
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
जीरा पाउडर आधा चम्मच
अमचूर पाउडर डेढ़ चम्मच
तेल दो से तीन चम्मच
बारीक कटी धनिया
एक चुटकी हींग
1 बड़े आकार का प्याज
लहसुन की करीब 7-8 कलियां

आलू बैंगन की सब्जी बनाने की आसान विधि (Aloo Baingan ki Sabji Recipe)
यह सब्जी बनाने के लिए आलूओ को लंबाई में काट लें और फिर इसे पानी में भिगो दें। जिससे कि इसका सारा स्टार्च निकल जाए। इसी तरह से बैंगन को भी लंबाई में काटकर पानी में डाल दें। जिससे कि ये काले ना पड़ें। अब पैन में तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाएं और साथ में चुटकीभर हींग डाल दें। अब तेल में कटे हुए आलूओं को डालें। साथ में कटे हुए बैंगन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च डालकर दो से तीन मिनट तक चलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। साथ में थोड़े से कटे हुए प्याज भी डाल दें। ढंककर करीब दो से तीन मिनट तक पकाएं।

एकबार ढक्कन हटाकर चेक करें कि बैंगन और आलू पक गए हैं कि नहीं। सब्जी पक गई हो तो इसमे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। सबसे आखिरी में बारीक कटी हरी धनिया डालकर पराठे या फिर दाल-चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Published on: