रिलेशनशिप

शादी को यादगार बनाने के लिए वेडिंग ही नहीं, शॉपिंग को भी बनाएं डेस्टिनेशन

वेडिंग से जुड़े नए ट्रेंड की बात करें तो डेस्टिनेशन वेडिंग शॉपिंग भी चलन में है। इसके लिए दुल्हन ही नहीं दूल्हा भी विभिन्न जगहों की प्रसिद्ध चीजों की खरीदारी के लिए जाता है।

2 min read
Aug 10, 2018
wedding destination, marriage, wedding, lifestyle tips in hindi, lifestyle, relationship tips in hindi, fashion tips in hindi

शादी को खास बनाने के लिए लोग डेस्टिनेशन वेडिंग को महत्त्व देते हैं। वेडिंग से जुड़े नए ट्रेंड की बात करें तो डेस्टिनेशन वेडिंग शॉपिंग भी चलन में है। इसके लिए दुल्हन ही नहीं दूल्हा भी विभिन्न जगहों की प्रसिद्ध चीजों की खरीदारी के लिए जाता है। कई बार कपल साथ में भी वेडिंग डेस्टिनेशन शॉपिंग के लिए जाते हैं। अगर आप ऐसा कुछ प्लान बना रहे हैं तो जाने ज्वैलरी और कपड़ों के लिए डेस्टिनेशन के बारे में-

ज्वैलरी खरीदते समय ध्यान रखें
निवास स्थान के अलावा आप किसी अन्य जगह से यदि ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले सोचें कि वहां का कोई जानकार है या नहीं। ताकि वे सोने या चांदी की ज्वैलरी में असली व नकली की पहचान करवाने में मदद कर सके। यदि आर्टिफिशियल खरीद रहे हैं तो चिंता की कोई बात ही नहीं है। जिस दुकान से खरीद रहे हैं उसकी जानकारी जरूर ले लें। विश्वसनीय दूकान से ही खरीदें।

ये भी पढ़ें

ये आसान से उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी पति-पत्नी के बीच कभी नहीं हाेगा झगड़ा

डेस्टिनेशन ज्वैलरी है आकर्षक
वेडिंग आउटफिट की सबसे खास और अहम चीज होती है ज्वैलरी। इसमें खासकर रजवाड़ा स्टाइल वाली राजस्थानी ज्वैलरी ज्यादा पसंद की जाती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की देझारू (गले में पहना जाने वाला नेकलेस), चॉक फूल (सिर पर पहना जाने वाला), देझिहोर (कान में पहने जाने वाले ईयर रिंग्स जो शादीशुदा महिला की पहचान है), उत्तराखंड की प्रसिद्ध बड़ी आकार की नथ, नगीनों से जड़ाऊ राजस्थान की लाख की चूडिय़ां, असम का फेमस कबूतरों के जोड़े वाला पेंडेंट, महाराष्ट्र की सफेद-गुलाबी स्टोन वाली नथ, चोकर, हेयरबन, बाजूबंद, पश्चिम बंगाल का गले में पहने जाने वाला ‘पाती हार’ नकेपीस , केरल का ‘मुल्ला मोट्टू नेकलेस’ और गोल्ड ज्वैलरी आदि के अलावा कई अन्य ऐसी जगह हैं जहां से कपल ज्वैलरी की शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

कपड़ों की क्वालिटी जरूर देखें
डेस्टिनेशन शॉपिंग के दौरान कपड़े खरीदते समय सबसे ज्यादा शिकायत उसकी क्वालिटी की आती है। ऐसे में महंगे कपड़े कहीं से भी खरीदते हैं तो ब्रान्ड का भी ध्यान रखें क्योंकि अगर आप पास की दूकान कपड़े खरीदते हैं तो उससे शिकायत भी कर सकते हैं लेकिन बाहर से खरीदते हैं तो वापस करना भी मुश्किल होगा।

कपड़ों की वैरायटी चुनें
ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए वैसे तो भारत सबसे बेस्ट शॉपिंग प्लेस है। लेकिन बात यदि शादी के लिहाज से की जाने वाली शॉपिंग की हो तो ऐसी जगह को चुना जाना चाहिए जहां कपड़े की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जाए। लहंगे व शेरवानी में रॉयल और रजवाड़ा लुक पाने के लिए राजस्थान को शॉपिंग सेंटर माना जा सकता है। वहीं इंडोवेस्टर्न के लिए मुंबई व नई दिल्ली बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। बनारसी, चंदेरी, बाटिक, कांजीवरम आदि साडिय़ां शादी के लिहाज से आकर्षण का केंद्र होती हैं। इनके लिए केरल, ओडि़शा और पश्चिम क्षेत्रों में घूमा जा सकता है। साथ ही शादी-ब्याह में लेन देन के लिए की जाने वाली शॉपिंग के लिए भी आप ऐसी जगह चुन सकते हैं जहां रीजनेबल रेट पर और बारगेनिंग करने से खरीददारी की जा सके। इसके लिए बेहतर विकल्प नई दिल्ली, मुंबई, राजस्थान खासतौर पर फेमस हैं।

ये भी पढ़ें

इस वजह से इन दो राशि के पुरूषों की अपनी पत्नी से नहीं बनती, मंडप से कोर्ट पहुंचता है रिश्ता
Published on:
10 Aug 2018 10:32 am
Also Read
View All